Home » उत्तराखंड » ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा, उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक के बाहर लटका कोच

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा, उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक के बाहर लटका कोच

Ujjaini Express Accident: सोमवार रात ऋषिकेश में खांड गांव विस्थापित क्षेत्र के पास बड़ा रेल हादसा हो गया। उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।हादसे में ट्रेन के तीनों डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे की टीम क्रेन की सहायता से इन्हें पटरी से हटाने का काम कर रही है। हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें देखकर दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एक डिब्बा ट्रैक से बाहर लटक गया

यह हादसा इतना भयानक था कि एक डिब्बा पूरी तरह पटरी से अलग होकर ट्रैक के बाहर लटक गया। घटना के बाद ट्रेन संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 9:23 बजे स्टेशन यार्ड में ट्रेन का ट्रैक बदला जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

राहत की बात यह रही कि जब हादसा हुआ, उस समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। इसी वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ujjaini Express Accident: घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पटरियों के आसपास भीड़ जमा हो गई। स्थिति को संभालने के लिए जीआरपी के जवानों को तैनात किया गया। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया ताकि राहत कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

कोटा में राजधानी एक्सप्रेस में लगी थी आग

कुछ दिन पहले राजस्थान के कोटा में भी एक बड़ा रेल हादसा सामने आया था। 17 मई की तड़के राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई थी। हालांकि उस घटना में भी कोई यात्री घायल नहीं हुआ था।आग ट्रेन की एसी बोगी में लगी थी, जिसमें करीब 68 यात्री सवार थे।

कोटा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने बताया था कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

Ujjaini Express Accident

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही थी राजधानी एक्सप्रेस

12431 राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम से रवाना हुई थी। ट्रेन को रविवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचना था।इसके अलावा नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस की दो एसी बोगियों में आग लगने की घटना भी सामने आई थी।

ये भी पढ़े: 5 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में बढ़े नए रेट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments