Mercedes S Class Hybrid: देश की लग्जरी कार मार्केट में अब बड़ा धमाका होने वाला है. Mercedes-Benz अपनी सबसे शाही कार S-Class को पहली बार Hybrid अवतार में भारत लाने जा रही है और इसे लेकर ऑटो दुनिया में जबरदस्त हलचल मची हुई है. बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियों के दौर को खत्म मानने वालों के लिए यह कार सीधा जवाब बनकर आने वाली है. नई Mercedes S 450e Plug-in Hybrid सिर्फ एक कार नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी, लग्जरी और पावर का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो सड़क पर उतरते ही लोगों का ध्यान खींच लेगा.
पेट्रोल भी… बिजली भी… और रुतबा तो पूछो ही मत
नई S-Class Hybrid की सबसे बड़ी ताकत इसकी जबरदस्त Hybrid टेक्नोलॉजी है. इसमें पेट्रोल इंजन के साथ दमदार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो इस लग्जरी मशीन को बेहद खास बना देती है. सबसे बड़ा खेल इसकी 22kWh बैटरी करने वाली है, जिसकी मदद से यह कार करीब 100 किलोमीटर तक सिर्फ बिजली पर चल सकेगी. मतलब शहर के रोजमर्रा सफर में पेट्रोल की टेंशन लगभग खत्म.जहां बाकी लग्जरी कारें सिर्फ आराम दिखाती हैं, वहीं यह नई S-Class पावर और माइलेज दोनों का ऐसा तड़का लगाने वाली है कि बड़े-बड़े कार लवर भी देखते रह जाएंगे. कंपनी ने इसमें करीब 435 BHP की ताकत दी है, जिससे इसकी रफ्तार और रोड प्रेजेंस दोनों ही अलग लेवल की होने वाली हैं.
Mercedes S Class Hybrid: अंदर बैठते ही लगेगा किसी फाइव स्टार लाउंज में आ गए
Mercedes ने इस बार S-Class के इंटीरियर को और ज्यादा फ्यूचरिस्टिक बना दिया है. कार के अंदर कदम रखते ही ऐसा फील आने वाला है जैसे किसी लग्जरी बिजनेस क्लास जेट में बैठ गए हों. डैशबोर्ड पर तीन बड़ी डिजिटल स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें कंपनी का नया MB.OS सिस्टम देखने को मिलेगा.AI बेस्ड फीचर्स, स्मार्ट कंट्रोल और फेस लॉक जैसी हाईटेक टेक्नोलॉजी इस कार को बाकी सभी लग्जरी सेडान से अलग बनाने वाली है. यानी कार सिर्फ चलेगी नहीं, आपके हिसाब से खुद को समझेगी भी.
Mercedes S Class Hybrid: सड़क पर निकली तो हर नजर इसी पर टिकेगी
नई S-Class का लुक भी इस बार पहले से ज्यादा भौकाली बनाया गया है. सामने की बड़ी चमचमाती ग्रिल, रोशनी वाला Mercedes लोगो और शार्प LED लाइट्स इसे रात में भी अलग पहचान देने वाली हैं. सड़क पर ये कार निकलेगी तो लोगों की गर्दनें अपने आप घूम जाएंगी.कंपनी 15 जून को इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स का खुलासा करेगी. माना जा रहा है कि नई Hybrid टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स की वजह से इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी, लेकिन जिन लोगों को रुतबा, टेक्नोलॉजी और लग्जरी एक साथ चाहिए, उनके लिए यह कार किसी सपने से कम नहीं होगी.








