Home » उत्तर प्रदेश » चंदौली में सपा महिला नेता पर घर में घुसकर हमला, बाल पकड़कर घसीटा और बेरहमी से पीटा

चंदौली में सपा महिला नेता पर घर में घुसकर हमला, बाल पकड़कर घसीटा और बेरहमी से पीटा

Uttar Pradesh: चंदौली में सपा महिला नेता पर घर में घुसकर हमला, बाल पकड़कर घसीटा और बेरहमी से पीटा

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी की महिला सभा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि आधा दर्जन लोग जबरन उनके घर में दाखिल हुए और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Uttar Pradesh: घर में घुसे हमलावर, परिवार को भी नहीं बख्शा

घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मड़िया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। सभी आरोपी एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं।हमलावरों ने गार्गी पटेल और उनके परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। घर के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपियों ने गार्गी पटेल को बाल पकड़कर घसीटा और उनके चेहरे व पीठ पर लगातार लात-घूंसे बरसाए। इतना ही नहीं, घर में रखी टेबल से भी हमला किया गया।इस हमले में गार्गी पटेल को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Uttar Pradesh: जमीन खरीद-फरोख्त और पैसों के लेनदेन का विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जमीन की खरीद-बिक्री और पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में आधिकारिक तहरीर नहीं दी गई थी।घटना के बाद गार्गी पटेल ने इसे साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि चंदौली में अगर कोई महिला राजनीति में आगे बढ़ती है तो उसे दबाने और तोड़ने की कोशिश की जाती है। इससे पहले भी मुझ पर जानलेवा हमले हो चुके हैं।उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई हैमारपीट का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: 6 हजार का चालान काटने वाली लेडी इंस्पेक्टर खुद निकली बिना हेलमेट, युवक ने कैमरे में कर लिया कैद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments