Home » Breaking News » महादेव की शरण में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

महादेव की शरण में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

Nitin Nabin News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन(Nitin Nabin) ने शनिवार सुबह देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर (Tapkeshwar Mahadev Temple) में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा की राज्य इकाई के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

उत्तराखंड दौरे के अंतिम दिन नितिन नवीन देहरादून में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार में मंत्री Ganesh Joshi ने बताया कि मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बूथ कार्यकर्ता के घर नाश्ता करेंगे और इसके बाद बूथ स्तर की बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और पार्टी को भविष्य के चुनावों के लिए मजबूती मिलेगी।

Nitin Nabin News: ऋषिकेश में गंगा आरती में हुए थे शामिल

इससे पहले शुक्रवार को नितिन नवीन ने ऋषिकेश (Rishikesh) में आयोजित मां गंगा की आरती में हिस्सा लिया था। उन्होंने गंगा को भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की प्रतीक बताते हुए देश की उन्नति, समाज की समृद्धि और नागरिकों के सुख-शांति की कामना की।

परमार्थ निकेतन में लिया संतों का आशीर्वाद

भाजपा अध्यक्ष ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन का भी दौरा किया और संत-महात्माओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आत्मा है, जिसने सदैव समाज को दिशा देने और राष्ट्र की चेतना को जागृत रखने का कार्य किया है।

ये भी पढ़े… उत्तर प्रदेश में जनकल्याण का उत्सव, CM योगी ने मऊ में लाभार्थियों को किया सम्मानित

Leave a Comment