Yogi In Mau: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ जिले में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को चेक, आवास की चाबी, लैपटॉप, टैबलेट, आयुष्मान कार्ड और स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।
प्रथम किस्त की धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। कार्यक्रम स्थल पर मऊ जिले के विकास कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में रमला देवी को ‘सबमिशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकनाइजेशन योजना’ के तहत हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए 38.68 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं, लवंगी को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त की धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा गया। भगवान सोनकर को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 50 हजार रुपये के तृतीय ऋण का अनुदान दिया गया, जिससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इसके अलावा संजू सिंह को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कक्षा-10 की छात्राएं अमृता यादव और तोयेशा चौहान को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश वासियों ने बदलते हुए भारत को देखा है। डबल इंजन सरकार बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके सतत विकास के कार्य कर रही है।
माँ शीतला देवी की पावन धरा जनपद मऊ के सर्वांगीण विकास को और गति देने के लिए… pic.twitter.com/Rnz0tfZb98
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 29, 2026
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत स्वरांजलि को टैबलेट प्रदान किया गया, जिससे युवाओं को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी संसाधनों से जोड़ा जा सके। महिला स्वयं सहायता समूहों को भी कार्यक्रम में विशेष सहायता दी गई। मधुबनी संकुल स्तरीय संघ के 33 समूहों को सीआईएफ दिए जाने हेतु 49.50 लाख रुपये का चेक श्रद्धा सिंह ने प्राप्त किया। वहीं, नया सवेरा संकुल स्तरीय संघ के 30 समूहों के लिए 49.50 लाख रुपये का चेक रिंकू सिंह को प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मालती को घर की चाबी और स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत सुधीर को चार लाख रुपये का चेक दिया गया, जिससे वह अपना रोजगार स्थापित कर सकें। वहीं, महेश कुमार त्रिपाठी को नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 21.87 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
ये भी पढ़े… लखनऊ को मिलेगी आज नई सौगात, ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का उद्घाटन करेंगे राजनाथ सिंह और CM योगी








