Up news: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्नाव पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने फ्रिज और एसी से भरे ट्रक को लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटा गया काफी सामान भी बरामद कर लिया गया है।
कैसे हुई वारदात?
पुलिस के मुताबिक 25 मई की रात करीब 11 बजे एक ट्रक आशाखेड़ा से कानपुर के लिए रवाना हुआ था। ट्रक चालक नीरज कुमार वाहन लेकर निकले थे। रास्ते में जब ट्रक की लोकेशन जीपीएस के जरिए ट्रैक की गई तो पता चला कि ट्रक कानपुर जाने के बजाय वापस लखनऊ की ओर लौट आया। कुछ देर बाद टोल प्लाजा के पास ट्रक का जीपीएस सिग्नल बंद हो गया। इसी इलाके में चालक नीरज कुमार घायल अवस्था में मिले। ट्रक में बड़ी संख्या में फ्रिज और एसी की यूनिट्स लदी हुई थीं।
Up news: CCTV फुटेज से खुली साजिश
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने ट्रक चालक पर हमला कर उसे घायल किया और फिर ट्रक में रखा सामान लूट लिया। आरोपियों ने चोरी किए गए कई फ्रिज बाजार में बेच भी दिए थे।
Up news: पुलिस ने बरामद किया लूटा गया सामान
जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर, 47 फ्रिज और 40 एसी बरामद कर लिए। बताया गया कि ट्रक में कुल 77 फ्रिज थे, जिनमें से 47 बरामद कर लिए गए हैं।
मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली
पुलिस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी छुट्टन चौधरी को पकड़ने की कोशिश की गई। इस दौरान मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:- छुट्टन चौधरी (25 वर्ष)- विवेक मिश्रा (22 वर्ष)- विकास वाल्मीकि (19 वर्ष)- राजू उर्फ बलिराम सिंह (36 वर्ष)- अविनाश सिंह (30 वर्ष)।
पुलिस टीम को मिला एक लाख रुपये का इनाम
Up news: इस सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को भी सम्मानित किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन ने पहले घोषित 50 हजार रुपये के इनाम को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। अब पूरी पुलिस टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 18 की मौत







