Home » नई दिल्ली » Delhi Police Special Cell Action, ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police Special Cell Action, ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार

Delhi news: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

पुणे से शुरू हुई जांच, कई राज्यों तक पहुंची

स्पेशल सेल ने सबसे पहले पुणे से विजय शूटर नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद झारखंड के साहिबगंज से एक अन्य आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों का संबंध शहजाद भट्टी नामक व्यक्ति से है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में नेटवर्क संचालित कर रहा था। इसके बाद महाराष्ट्र से दो और पंजाब से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पंजाब से पकड़े गए आरोपी दिल्ली के छतरपुर इलाके की ओर जा रहे थे और उन्हें सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने का जिम्मा सौंपा गया था।

Delhi news: चार बड़े हैंडलर चला रहे थे पूरा नेटवर्क

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मॉड्यूल को चार मुख्य हैंडलर संचालित कर रहे थे। इनमें मुन्ना जिगाड़ा, दिलावर खान, शहजाद भट्टी और आमिर जट्ट शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी मुन्ना जिगाड़ा के संपर्क में थे, जिसकी लोकेशन फिलहाल पाकिस्तान के कराची में बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि मुन्ना जिगाड़ा ने अपने एक नेपाली नागरिक सहयोगी को भारत भेजा था, जो इस पूरे नेटवर्क को आर्थिक मदद पहुंचा रहा था।

Delhi news: पाकिस्तान निर्मित हथियार और ग्रेनेड बरामद

स्पेशल सेल ने आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा चार ग्रेनेड, 25 जिंदा कारतूस और ग्लॉक पिस्टल भी जब्त की गई हैं। सुरक्षा कारणों से बरामद ग्रेनेड को एनएसजी की टीम ने निष्क्रिय कर दिया।

ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों का शक

Delhi news: जांच एजेंसियों को आशंका है कि बरामद हथियार, ग्रेनेड और कारतूस ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भारत भेजे गए थे। फिलहाल स्पेशल सेल पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और फंडिंग चैनल की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 18 की मौत

Leave a Comment