Home » कड़क खुलासा » IPL Final 2026: IPL फाइनल से अहमदाबाद में होटल और फ्लाइट किराए आसमान पर, दो दिन में ₹200 करोड़ कमाई का अनुमान

IPL Final 2026: IPL फाइनल से अहमदाबाद में होटल और फ्लाइट किराए आसमान पर, दो दिन में ₹200 करोड़ कमाई का अनुमान

IPL Final 2026:

IPL Final 2026: IPL 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans के बीच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, लेकिन फाइनल से पहले ही अहमदाबाद में होटल और फ्लाइट किराए में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

फ्लाइट टिकट 35 हजार तक पहुंचे

देशभर से हजारों क्रिकेट फैंस मैच देखने अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से फ्लाइट टिकटों की कीमतों में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है। यात्रियों को सामान्य किराए की तुलना में 17 हजार से 35 हजार रुपए तक ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। ट्रेन और बस टिकटों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। कई रूट्स पर टिकटें फुल हो चुकी हैं।

IPL Final 2026: किराया 36 हजार रुपए तक पहुंचा

अहमदाबाद के प्रीमियम होटल्स में एक रात का किराया 36 हजार रुपए तक पहुंच गया है। शहर के SG Highway, मोटेरा, चांदखेड़ा और गांधीनगर इलाके में सबसे ज्यादा बुकिंग हो रही है। शहर में करीब 20 हजार होटल रूम उपलब्ध हैं, लेकिन IPL फाइनल के कारण लगभग सभी कमरों के बुक होने का अनुमान है। जिन होटलों में पहले 8 से 10 हजार रुपए किराया था, वहां अब 25 से 30 हजार रुपए तक चार्ज किया जा रहा है।

IPL Final 2026:  होटल इंडस्ट्री को ₹200 करोड़ तक फायदा

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष Narendra Somani ने कहा कि IPL फाइनल के कारण होटल इंडस्ट्री को दो दिनों में 150 से 200 करोड़ रुपए तक का अतिरिक्त मुनाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि मई का महीना आमतौर पर ऑफ-सीजन माना जाता है, लेकिन इस बार IPL फाइनल ने पूरे पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बूस्ट दे दिया है।

पर्यटन और रोजगार को भी मिलेगा फायदा

फाइनल मुकाबले के कारण होटल, रेस्टोरेंट, ट्रैवल, टैक्सी और इवेंट सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। हजारों लोगों को अस्थायी रोजगार मिलने का अनुमान है। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े खेल आयोजन अहमदाबाद की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। इससे पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप और बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट्स के दौरान भी शहर को बड़ा आर्थिक फायदा मिला था।

अहमदाबाद बन रहा स्पोर्ट्स हब

अहमदाबाद में भविष्य में ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियां भी चल रही हैं। ऐसे में शहर में नए होटल और बड़े ब्रांड्स के आने की संभावना बढ़ गई है। होटल उद्योग का मानना है कि आने वाले वर्षों में शहर की होटल क्षमता दोगुनी हो सकती है।

यह भी पढे़ : Operation Sindoor 2.0: आर्मी चीफ बोले- ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘2.0’ के लिए तैयार हैं तीनों सेनाएं

 

Leave a Comment