Home » मध्य प्रदेश » CBI ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर रीक्रिएट किया ट्विशा क्राइम सीन, पूछे कई चौंकाने वाले सवाल

CBI ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर रीक्रिएट किया ट्विशा क्राइम सीन, पूछे कई चौंकाने वाले सवाल

CBI ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर रीक्रिएट किया ट्विशा क्राइम सीन, पूछे कई चौंकाने वाले सवाल

Twisha Sharma case: ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को मामले की तह तक पहुंचने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। जांच एजेंसी की टीम दोपहर करीब 12 बजे फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने की कोशिश की।सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान डमी बॉडी और बोरों का इस्तेमाल कर यह देखा गया कि घटना वाले दिन घर में कौन कहां मौजूद था और किसने क्या किया। CBI का मुख्य उद्देश्य अब तक दर्ज बयानों की सच्चाई की पड़ताल करना और घटनाओं के क्रम को स्पष्ट करना था।

पहले फंदा खुलवाया, फिर नीचे उतारी गई डमी बॉडी

सीन रीक्रिएशन के दौरान गिरिबाला सिंह ने डमी बॉडी के जरिए यह दिखाया कि कथित तौर पर फंदा कैसे काटा गया था। वहीं समर्थ सिंह ने डमी को उठाकर यह समझाने की कोशिश की कि ट्विशा को नीचे कैसे उतारा गया।CBI अधिकारियों ने इस दौरान हर छोटी-बड़ी गतिविधि को बारीकी से नोट किया। छत से लेकर कमरे तक पूरे घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग और तकनीकी जांच भी की गई।रिश्तेदार स्वराज सिंह से भी हुई पूछताछजांच एजेंसी ने सिर्फ समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह से ही नहीं, बल्कि पास में रहने वाले रिश्तेदार स्वराज सिंह को भी मौके पर बुलाकर पूछताछ की। अधिकारियों ने उनसे घटना वाले दिन की गतिविधियों, समय और घटनाक्रम को लेकर कई सवाल किए।CBI यह समझने की कोशिश कर रही है कि क्या सभी के बयान आपस में मेल खाते हैं या कहीं कोई विरोधाभास मौजूद है।

Twisha Sharma case: CBI के सवालों ने बढ़ाई मुश्किलें

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान CBI ने कई बेहद महत्वपूर्ण सवाल पूछे। इनमें सबसे अहम सवाल थे:

  • ट्विशा को सबसे पहले किसने देखा?
  • उसे नीचे किसने उतारा?
  • पुलिस को सूचना देने में कितना समय लगा?
  • नजदीकी अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया?
  • क्या उस समय ट्विशा जीवित थी?
  • क्या उसे CPR दिया गया था?
  • शरीर पर चोट के निशान कैसे आए?
  • दहेज और पैसों के लेन-देन को लेकर क्या विवाद था?

इन सवालों के जवाबों के जरिए एजेंसी मौत की असली वजह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Twisha Sharma case: गिरिबाला सिंह का दावा ट्विशा मानसिक तनाव में थी

पूछताछ के दौरान गिरिबाला सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि ट्विशा पर्सनैलिटी डिसऑर्डर और एंजाइटी की समस्या से जूझ रही थी। उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी तनाव में रहती थी और बच्चा नहीं चाहती थी।हालांकि, जब शरीर पर मिले चोट के निशानों को लेकर सवाल किए गए तो गिरिबाला सिंह स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं। CBI ने यह भी पूछा कि घटना के बाद समर्थ सिंह फरार क्यों हो गया था। इस पर उन्होंने इसे गलती बताया।

Twisha Sharma case: समर्थ सिंह बोला मैं ट्विशा से बहुत प्यार करता था

समर्थ सिंह ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि घटना वाले दिन सब कुछ सामान्य था। उनके अनुसार, उन्होंने और ट्विशा ने करीब 45 मिनट तक साथ में टहलने के बाद टीवी देखा और खाना खाया था।समर्थ ने कहा कि ट्विशा गर्भावस्था को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहती थी। कभी वह बच्चा चाहती थी, कभी नहीं चाहती थी। गर्भनिरोधक दवा लेने के बाद वह फिर बच्चा चाहने लगी थी, जिससे उसका तनाव बढ़ गया था।ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में दहेज प्रताड़ना, घरेलू विवाद और मानसिक तनाव जैसे कई एंगल सामने आ रहे हैं। अब CBI क्राइम सीन रीक्रिएशन, फोरेंसिक रिपोर्ट और बयानों के आधार पर यह तय करने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है।फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़े: ट्विशा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, अब पुलिस करेगी ताबड़तोड़ पूछताछ!