2 June Panchang: भगवान विष्णु को समर्पित पवित्र पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) इन दिनों चल रहा है। इस विशेष महीने के 17वें दिन, यानी 2 जून (मंगलवार) को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पूरा माह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
पूजा और दान का महत्व
पुरुषोत्तम मास में विष्णु सहस्रनाम का पाठ, भगवान विष्णु की कथा सुनना और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना गया है। इस दौरान मालपुआ का दान करने की भी परंपरा है। माना जाता है कि इस महीने में की गई भक्ति और सेवा से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
दृक पंचांग के अनुसार, 2 जून को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 15 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रमा रात 9 बजकर 19 मिनट पर उदित होगा और अगले दिन यानी 3 जून को सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर अस्त होगा।
2 June Panchang: तिथि, नक्षत्र और योग
इस दिन द्वितीया तिथि शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। मूल नक्षत्र रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। साध्य योग सुबह 7 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, जबकि तैतिल करण सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

दिन के शुभ मुहूर्त
2 जून को कई महत्वपूर्ण शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। प्रातः संध्या का समय सुबह 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक होगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक, अमृत काल दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक और निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
इन अशुभ समयों का रखें ध्यान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ समय ऐसे भी रहेंगे जिनमें महत्वपूर्ण कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। राहुकाल शाम 3 बजकर 47 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। यमगण्ड सुबह 8 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 2 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। आडल योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से रात 10 बजकर 6 मिनट तक प्रभावी रहेगा। वहीं, वर्ज्य काल शाम 8 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 6 मिनट तक तथा रात 11 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
धार्मिक कार्यों के लिए शुभ दिन
धार्मिक दृष्टि से 2 जून का दिन भगवान विष्णु की पूजा, मंत्र जाप, कथा श्रवण और दान-पुण्य के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। पुरुषोत्तम मास में श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई पूजा-अर्चना से सुख, समृद्धि और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है।
ये भी पढ़े: पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा, खेल करियर की ईर्ष्या बनी हत्या की वजह








