Home » राष्ट्रीय » सीएम योगी के जन्मदिन पर कहीं विशेष पूजा-अर्चना तो कहीं बंटी मिठाइयां, मिल रही शुभकामनाएं

सीएम योगी के जन्मदिन पर कहीं विशेष पूजा-अर्चना तो कहीं बंटी मिठाइयां, मिल रही शुभकामनाएं

New Delhi/Lucknow: सीएम योगी के जन्मदिन पर कहीं विशेष पूजा-अर्चना तो कहीं बंटी मिठाइयां, मिल रही शुभकामनाएं
New Delhi/Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54 वां जन्मदिन आज पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर से उन्हें शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। जगह-जगह उनकी दीर्घायु एवं कुशलता के लिए प्रार्थनाएं एवं पूजा-अर्चनाएं हो रही हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के तमाम बड़े राजनेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
  

कालकाजी मंदिर में रुद्राभिषेक और अनुष्ठान

राजधानी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस दौरान 51 किलो लड्डुओं का भोग भी लगाया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। लोगों ने मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य, लंबी आयु और देश-प्रदेश के विकास में उनकी निरंतर भूमिका की कामना की। साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की उन्नति के लिए भी प्रार्थनाएं की गईं।

New Delhi/Lucknow: संभल में हवन, यज्ञ

उत्तर प्रदेश के संभल में सुदर्शन चक्र अखाड़ा ट्रस्ट की ओर से मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।  हवन और यज्ञ भी हुआ।
New Delhi/Lucknow:  प्रयागराज में मां गंगा की आरती
प्रयागराज के अंतर्गत दशाश्वमेध घाट पर मुख्यमंत्री योगी के  प्रशंसकों ने मां गंगा की विशेष आरती की और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर सीएम के  उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

New Delhi/Lucknow:  वाराणसी में पौधे  लगाए

वाराणसी स्थित आंजनेय हनुमान मंदिर में सीएम योगी के 54  वें जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 54 किलो का लड्डू बनाया गया।इसके अलावा 54 पौधे लगाए गए। 

 New Delhi/Lucknow:  लखनऊ में ‘एक पेड़ मां के नाम’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम का पौधा लगाकर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी, प्रकृति बचेगी तो जीव सृष्टि भी बचेगी, इसलिए हर नागरिक मातृभूमि के प्रति ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

New Delhi/Lucknow:  प्रधानमंत्री की विशेष बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों और बसपा सुप्रीमो मायावती सहित तमाम राजनेताओं ने मुख्यमंत्री को योगी को बधाई दी है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति के लिए उनके काम उल्लेखनीय हैं। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।