Home » स्पोर्ट्स » ट्राई सीरीज में भारत ए की लड़खड़ाती पारी को तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड ने शतकीय साझेदारी से संभाला

ट्राई सीरीज में भारत ए की लड़खड़ाती पारी को तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड ने शतकीय साझेदारी से संभाला

श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की दमदार लड़ाई

IND A Vs SL A: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मैच श्रीलंका के दांबुला में स्थित रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। टीम अभी 169 रन बना चुकी है। अब देखने वाली बात है कि कप्तान तिलक वर्मा, जो क्रीज़ पर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मौजूद हैं, यहां से टीम के लिए कितने रन अर्जित कर पाएंगे।

फ्लॉप रहे सूर्यवंशी

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से सभी को इस ट्राई सीरीज के पहले मैच में बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वे मात्र 12 गेंदों में 116.67 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 14 ही रन बना पाए। उनका विकेट श्रीलंका के गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने लिया।

IND A Vs SL A: श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की दमदार लड़ाई
श्रीलंका ए के खिलाफ भारत ए की दमदार लड़ाई

लगातार विकेट गिरने पर इंडिया ए काफी मुश्किल स्थिति में आ गई थी। 13वें ओवर तक इंडिया ए का स्कोर 3-69 रन था। फिर यहां से ऋतुराज गायकवाड और कप्तान तिलक वर्मा ने टीम की कमान संभाली। दोनों ने मिलकर टीम की रन गति को आगे बढ़ाया। इसी बीच दोनों ने शतकीय साझेदारी की, जिसमें अहम योगदान ऋतुराज गायकवाड का है।

IND A Vs SL A: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम।

श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत।

Written by- Adarsh Kathane

ये भी पढ़े: भारत की बढ़ी परमाणु ताकत: पहली बार 12 परमाणु हथियार तैनात, कुल भंडार 190 तक पहुंचा