Aamir Khan: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गोसपुर गांव में 26 अक्टूबर 2026 को युवक आमिर खान और उनकी मां के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आमिर खान का आरोप है कि रास्ते में उन्हें घेरकर चार लोगों ने मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां को भी चोटें आई हैं। मामले में पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
Aamir Khan: रास्ते में घेरकर मारपीट करने का आरोप

आमिर खान के मुताबिक, वह लोहारा में किराए के मकान में रहते हैं। 26 अक्टूबर को वह अपने बेटे और छोटी बेटी को लेकर अपने माता-पिता से मिलने आए थे। इसी दौरान घर से निकलने पर रास्ते में उन्हें घेर लिया गया और मारपीट की गई। आमिर का आरोप है कि हमलावरों ने उनसे कहा कि वह यहां क्यों आते हैं। इसके बाद उनके साथ बदसलूकी भी की गई।
Aamir Khan: मां ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा
आमिर का कहना है कि जब उनकी मां उन्हें बचाने के लिए बीच में आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, उनकी मां को गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल वह चलने की स्थिति में नहीं हैं।
चार लोगों पर लगाए आरोप
आमिर खान ने मारपीट के आरोपियों के नाम जावेद, जाहिद, दानिश और तस्लीम बताए हैं। उनका कहना है कि वह आरोपियों को पहले से जानते हैं। आमिर के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उनके चाचा के साथ भी झगड़ा हुआ था। उस समय आमिर नोएडा में थे।
पीड़ित ने सरकार से मांगा न्याय
आमिर खान ने सरकार और प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में खबर इंडिया की टीम ने बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाने से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
यह भी पढ़े- चक्रवात ‘अर्नब’ का बढ़ा खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी








