Summer Skills: गर्मियों की छुट्टियों में केवल घूमने-फिरने या मनोरंजन करने के अलावा उस समय में बच्चों को बेसिक स्किल्स व क्रिएटिव स्किल्स सिखाई जा सकती हैं, जिससे बच्चे पढ़ाई से हटकर कुछ अलग सीख सकें।
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे या तो घूमते हैं या घर पर बैठकर फोन चलाते रहते हैं, जिससे वे केवल समय बर्बाद करते हैं। इससे अच्छा है कि माता-पिता घर पर ही अपने बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार नई-नई चीज़ें सिखाएं।
रोजमर्रा के काम सिखाएं
इसकी शुरुआत बच्चों को रोजमर्रा के काम सिखाने से की जाए, जैसे अपना बिस्तर खुद बनाना सीखें, चीज़ों को व्यवस्थित रखना, बेसिक हाइजीन के बारे में जानकारी, अपनी चीज़ों को संभालकर रखना और खाना बनाने जैसी महत्वपूर्ण चीज़ों की समझ व उसे अभ्यास में लाना।

Summer Skills: तकनीक और सुरक्षा की जानकारी दें
AI के दौर में सामान्य तकनीकी जानकारी दें और ऑनलाइन ठगी से सतर्क कराएं।
क्रिएटिविटी को बढ़ावा दें
थोड़ी-बहुत खराब वस्तुओं को फेंकने की बजाय उनके साथ DIY करें, इससे क्रिएटिव स्किल्स का विकास होगा।
वित्तीय शिक्षा भी है जरूरी
घर की खरीदारी करते वक्त उन्हें अपने साथ ले जाएं, जिससे वे खरीदारी सीख सकें व मोल-भाव जान सकें। बच्चों को बैंकिंग व बजट जैसी अन्य वित्तीय शिक्षा दें, जिससे उनमें समझदारी से निर्णय लेने की क्षमता विकसित हो।
समय का महत्व समझाएं
समय बहुत अनमोल है, इसकी समझ और कदर होना बहुत आवश्यक है। बच्चों को टू-डू लिस्ट, टाइम टेबल व काम को समय-सीमा के अंदर करने की शिक्षा दें, जिससे उनमें जिम्मेदारी आए और वे समय का महत्व समझें। और कोई भी काम उनसे जबरदस्ती न करवाएं, इससे उनका किसी काम में मन नहीं लगेगा। उनकी गलतियों को सुधारें व और अच्छा करने की प्रेरणा दें।
नई-नई स्किल्स सिखाएं
बच्चों को पेंटिंग, क्राफ्टिंग, डांसिंग, एडिटिंग, कोडिंग, कंप्यूटर सिखाकर गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करें, जिससे उनका मानसिक विकास हो और आत्मविश्वास बढ़े।
बागवानी की आदत डालें
बच्चों को बागवानी सिखाएं और उन्हें सिखाएं कि पौधों में रोज़ पानी डालना चाहिए व बीज बोना सिखाएं।
योग और अनुशासन का महत्व बताएं
एक अनुशासित जीवनशैली के लिए बच्चों को योग करने की प्रेरणा दें और इसका रोज़ अभ्यास करें। यह खेल-खेल में किया जाने वाला एक शारीरिक व मानसिक अभ्यास है, जिससे उनका शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ में एकाग्रता और भावनात्मक नियंत्रण में भी सुधार होता है।
Written by- Aanchal Agrawal
ये भी पढ़े: भारत की बढ़ी परमाणु ताकत: पहली बार 12 परमाणु हथियार तैनात, कुल भंडार 190 तक पहुंचा








