Home » टेक - ऑटो » WhatsApp Web New Updates: इस साल के नए अपडेट आ सकते हैं आपके काफी काम, जानिए अपडेट्स

WhatsApp Web New Updates: इस साल के नए अपडेट आ सकते हैं आपके काफी काम, जानिए अपडेट्स

वॉट्सऐप वेब के नए फीचर्स

WhatsApp Web New Updates: हर साल मेटा वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर लॉन्च कर रहा है। नए फीचर जोड़ते हुए अब कंपनी ने वेब इंटरफेस को और भी उपयोगी बना दिया है। अब यूजर्स को ईजी लोगों से लेकर कॉन्फ्रेंस कॉल यानी मीटिंग करने की सुविधा मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वॉट्सऐप वेब कॉल और वेब वीडियो कॉल कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। पहले सिर्फ वन-टू-वन कॉलिंग ऑप्शन ही वेब पर उपलब्ध था, वहीं ग्रुप कॉल का कोई स्कोप नहीं था, लेकिन इस साल कंपनी ने सभी यूजर्स को एक सरप्राइज दे दिया है।

किनको होगा सबसे ज्यादा लाभ

यह फीचर का सबसे ज्यादा फायदा वर्क फ्रॉम होम (WFH) को होगा। ऑफिस के काम, ऑनलाइन मीटिंग या दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत के लिए वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल अब काफी फायदेमंद रहेगा।

WhatsApp Web: वॉट्सऐप वेब के नए फीचर्स
वॉट्सऐप वेब के नए फीचर्स

कुल कितने नए फीचर आए हैं

• वेब वीडियो कॉल (वन-टू-मैनी)
• 32 लोगों के साथ एक साथ कर सकते हैं मीटिंग
• एक साथ दो वॉट्सऐप अकाउंट लॉग इन कर सकते हैं
• AI इनहांसमेंट: मेटा फोटो एडिटर, मेटा राइटिंग
• क्रिएट स्टिकर ऑप्शन
• WhatsApp पर पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट उपलब्ध

WhatsApp Web पर कैसे काम करेगा कॉलिंग फीचर

अगर आपके पास ऐप है और यह अपडेट उपलब्ध है, तो आपके ग्रुप चैट के अंदर आपको एक वीडियो और वॉयस कॉल का ऑप्शन नजर आएगा सबसे ऊपर, जिस पर अगर आप क्लिक करेंगे तो ग्रुप कॉल हो जाएगी।सबसे इंट्रेस्टिंग बात तो यह है कि जब आप ग्रुप में वीडियो या वॉयस कॉल करते हैं, तो इस कॉल में आप अपने हिसाब से लोगों को जोड़ सकते हैं, यानी चुनिंदा लोग ही ग्रुप कॉल का हिस्सा बन सकते हैं।

वॉट्सऐप वेब के नए फीचर्स
वॉट्सऐप वेब के नए फीचर्स

32 लोगों तक जुड़ सकेंगे एक साथ

वीडियो कॉल हो या वॉयस कॉल, अब कुल 32 लोग एक साथ कॉल में शामिल हो सकते हैं।WhatsApp अपने ऐप की सुरक्षा पर बड़ा ध्यान रखता है, जिससे उनकी कही हुई बातें सुरक्षित रहती हैं। वॉट्सऐप Web का यह नया अपडेट ब्राउज़र-आधारित कम्युनिकेशन को पहले से कहीं ज्यादा आसान और शक्तिशाली बना सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो अलग से ऐप इंस्टॉल किए बिना ही काम करना पसंद करते हैं, यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा।

Written by- TAVISHI DEVRANI

ये भी पढ़े…आसमान में उठता काला धुआं और फिर सन्नाटा: अमेरिकी एयर फोर्स का घातक हादसा, 8 की जान गई