E20 Fuel: ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने के दावे को पीआईबी ने मंगलवार को फर्जी बताया। साथ ही कहा कि ई20 ईंधन के उपयोग के बाद भी मोटर वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी पूरी तरह से वैध रहेगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाली पीआईबी फैक्टचेक यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ई20 ईंधन का इस्तेमाल करने से गाड़ी के इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकते हैं। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।
इंश्योरेंस पॉलिसी पूरी तरह वैध
ई20 ईंधन का इस्तेमाल करने के बाद भी आपकी मोटर वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी पूरी तरह से वैध है। इसके साथ पीआईबी ने आगे कहा कि इस तरह के दावों पर विश्वास और शेयर करने से पहले एक बार आधिकारिक स्रोतों से जानकारी को वेरीफाई जरूर करें। इसके अतिरिक्त, भारत में केपीएमजी की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि देश का एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम काफी बड़े स्तर पर पहुंच गया है और अब पूरे देश में ई20 फ्यूल का इस्तेमाल शुरू हो गया है। रिपोर्ट में उन अवसर और चुनौतियों का विश्लेषण किया गया है जो इस सेक्टर केई20 से आगे बढ़ने पर सामने आ सकते हैं। इनमें फीडस्टॉक की उपलब्धता, सप्लाई चेन की क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी और पॉलिसी में तालमेल जैसे मुद्दे शामिल हैं।
Some social media posts are claiming that using E20 fuel could lead to rejection of vehicle insurance claims.#PIBFactCheck
❌ This claim is #FAKE
✅ Motor insurance policies remain valid with the use of E20 fuel.
🔎 Always verify such claims through official sources before… pic.twitter.com/XufhIQ7xI2
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 16, 2026
E20 Fuel: एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल के इस्तेमाल को बढ़ावा
सरकार आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने और पर्यावरण की स्थिरता को बढ़ावा देने की अपनी व्यापक रणनीति के तहत एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने जून में ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2026’ पर एक इंडियनऑयल रिटेल आउटलेट पर ई85 फ्यूल लॉन्च किया था। इसके जरिए सरकार की कोशिश एथेनॉल के उपयोग को बढ़ाना है। ई85 फ्यूल अभी सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा चलाए जा रहे 48 रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है। सरकार की योजना दिसंबर 2026 तक इसे 500 आउटलेट्स और दिसंबर 2027 तक लगभग 5,000 आउटलेट्स पर उपलब्ध कराना है।
ये भी पढ़े… अकाल तख्त विवाद के बीच CM मान का पलटवार, बोले- ‘मुझे बदनाम करने की साजिश’








