Home » मध्य प्रदेश » बैतूल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दीप प्रज्ज्वलित कर जनजातीय महासम्मेलन का किया भव्य शुभारंभ

बैतूल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दीप प्रज्ज्वलित कर जनजातीय महासम्मेलन का किया भव्य शुभारंभ

बैतूल में राष्ट्रपति मुर्मु ने किया शुभारंभ

Betul News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के बैतूल जिले पहुंचीं। यहां उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” विषय पर आधारित महासम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके बाद राष्ट्रपति ने दीप प्रज्ज्वलित कर महासम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया।