IPL 2027: भारत की लोकप्रिय टी-20 लीग आईपीएल 2027 से एक हफ्ते पहले शुरू होगी। यह निर्णय बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने लिया है।
पीटीआई से गुरुवार को बात करते वक्त सैकिया ने कहा,-“बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून के कारण आईपीएल जल्दी शुरू किया जाएगा। आईपीएल मैचेस की तारीखें 10 मार्च से 15 मई 2027 हो सकती है”।
IPL 2027: मैचेस की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी-
देवजीत सैकिया ने यह भी बताया कि आईपीएल 2027 को एक हफ्ते पहले शुरू करने से मैचेस की संख्या पर कोई असर नहीं होगा मैचेस की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। मैचेस को न बढ़ाने का मुख्य कारण है “व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर”,
पहले मैचेस की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की तैयारी थी, लेकिन व्यस्त कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए इस प्लान को ड्रॉप कर दिया।
IPL 2027: आखिर क्यों लिए सैकिया ने यह निर्णय-
सैकिया का कहना है कि आईपीएल मई के अंत तक चलता है और मई के दूसरे पखवाड़े में कई वेन्यू पर बहुत ज्यादा गर्मी और बारिश की आशंका रहती है, इससे खिलाड़ियों और फैंस को परेशानी होती है।
डोमेस्टिक क्रिकेट कैलेंडर में हो सकते हैं बदलाव-
सैकिया ने यह भी कहा कि आईपीएल 2027 को जल्द शुरू करने के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में कुछ अहम बदलाव करने पड़ सकते हैं।उनका कहना है कि घरेलू क्रिकेट सत्र को 10 मार्च तक समाप्त किया जाए, ताकि आईपीएल को शुरू करने में कोई बाधा ना आए और खिलाड़ियों को भी अभ्यास करने का समय मिले।
2026 में बारिश की वजह से यह मैच हुए थे रद्द-
KKR-PBKS मैच हुआ था रद्द-
6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण रद्द कर दिया गया था। मैच में KKR ने 3.4 ओवर में 25 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक देकर मुकाबला समाप्त घोषित किया गया।
राजस्थान और मुंबई ने खेला था 11-11 ओवर का मैच-
7 अप्रैल को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला बारिश के कारण करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ। मौसम की वजह से मैच को घटाकर 11-11 ओवर का कर दिया गया। राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 27 रन से अपने नाम किया था।
LSG-RCB मुकाबले में भी बारिश बनी बाधा-
7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए मैच पर भी बारिश का असर पड़ा। इस मुकाबले को 19-19 ओवर का कर दिया गया था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9 रन से जीत दर्ज की थी।
कई अन्य मुकाबले भी हुए प्रभावित-
IPL 2026 में चार से पांच अन्य मैचों में भी बारिश ने खेल को प्रभावित किया। हालांकि उन मुकाबलों में मौसम साफ होने के बाद खेल दोबारा शुरू कराया गया और पूरे ओवरों का खेल संभव हो सका। बारिश के कारण कई टीमों की रणनीतियों और अंक तालिका पर भी असर देखने को मिला था।
Written by – ADARSH KATHANE
यह भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदलेगा मिजाज, तेज हवाओं और बारिश से मिलेगी राहत








