Home » Foreign Affairs » ट्रंप ने फिर साधा निशाना, ईरान से लेकर मेलोनी और NATO तक पर बोला हमला

ट्रंप ने फिर साधा निशाना, ईरान से लेकर मेलोनी और NATO तक पर बोला हमला

Donald trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने आक्रामक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर करीब एक घंटे के भीतर तीन पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने ईरान, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जो बाइडेन, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और NATO को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं।

ओबामा और बाइडेन पर साधा निशाना

अपने पहले पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओबामा प्रशासन ने ईरान को अरबों डॉलर दिए, जबकि उसकी सैन्य गतिविधियों पर सख्ती नहीं दिखाई। ट्रंप ने जो बाइडेन को भी निशाने पर लेते हुए उन्हें कमजोर नेतृत्व वाला राष्ट्रपति बताया।

Donald trump: मेलोनी पर लगाए ये आरोप

दूसरे पोस्ट में ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी बार-बार उनके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहती थीं। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान के मुद्दे पर इटली ने अमेरिका का साथ नहीं दिया और अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए अपने रनवे उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने NATO पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों की सुरक्षा पर भारी खर्च करता है, लेकिन बदले में उसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता।

Donald trump: क्या है ट्रंप-मेलोनी विवाद?

दरअसल, कुछ दिन पहले ट्रंप ने दावा किया था कि G-7 बैठक के दौरान मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई थी। इस बयान पर मेलोनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्रंप के दावे को पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बताया था। मेलोनी ने कहा था कि न तो वह और न ही इटली किसी के आगे गिड़गिड़ाते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के नेताओं के बारे में इस तरह की टिप्पणी क्यों करते हैं।

ईरान को लेकर फिर दोहराया दावा

तीसरे पोस्ट में ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ईरान पहले से ज्यादा मजबूत है, जबकि उनके मुताबिक ईरान की सैन्य क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने व्यंग्य करते हुए डेमोक्रेट्स को “Dumocrats” भी कहा।

बढ़ सकता है राजनीतिक विवाद

Donald trump: ट्रंप के ताजा बयानों से अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के बीच राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है। खासकर जॉर्जिया मेलोनी को लेकर की गई टिप्पणियां अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नए विवाद को जन्म दे सकती हैं।

 

 

ये भी पढ़ें: चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम, अब QR Code से होगा दान