West Bengal: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने अपने पहले ही बजट में ऐसे बड़े-बड़े ऐलान कर दिए हैं, जिनकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है। सरकारी कर्मचारियों से लेकर छात्राओं और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं तक, हर वर्ग को इस बजट में बड़ी राहत और सौगात मिली है।
सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में 20% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 20 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का कुल DA बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। नया DA 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा फायदा मिलेगा।
West Bengal: बेटियों के लिए बड़ा तोहफा, मिलेगी ₹50,000 की स्कॉलरशिप
शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए 50,000 रुपये की स्कॉलरशिप योजना शुरू करने की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि इससे बेटियों की उच्च शिक्षा का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी।बजट में रोजगार को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है। राज्य सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर 1 लाख नई भर्तियां करेगी। इससे बेरोजगार युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे।
West Bengal: महिलाओं को मिलेगा विशेष मौका
सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी रिक्त पदों में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए तय किया है। इससे हजारों महिला उम्मीदवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
पुलिस विभाग में 20,000 नई भर्तियां
कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 20,000 नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इससे एक ओर पुलिस बल को मजबूती मिलेगी तो दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे।शुभेंदु अधिकारी सरकार के पहले बजट को राजनीतिक गलियारों में ‘जनता का बजट’ कहा जा रहा है। कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी, बेटियों के लिए आर्थिक सहायता और युवाओं के लिए लाखों नौकरियों के ऐलान ने इस बजट को खास बना दिया है।विशेषज्ञों का मानना है कि ये फैसले राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार और शिक्षा क्षेत्र को नई गति दे सकते हैं। आने वाले दिनों में इन घोषणाओं के क्रियान्वयन पर सभी की नजर रहेगी।
ये भी पढ़े…..शुभेंदु सरकार ने पेश किया बजट, 1 लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को फ्री बस सेवा और DA में 20% बढ़ोतरी







