Home » बिहार » Bihar Madarsa: दरभंगा में मदरसे से चौंकाने वाला मामला, बेड़ियों में जकड़े मिले 4 बच्चे

Bihar Madarsa: दरभंगा में मदरसे से चौंकाने वाला मामला, बेड़ियों में जकड़े मिले 4 बच्चे

Bihar Madarsa: दरभंगा में मदरसे से चौंकाने वाला मामला, बेड़ियों में जकड़े मिले 4 बच्चे

Bihar Madarsa: बिहार के दरभंगा जिले में सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र में चार नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, जिनके पैरों में लोहे की बेड़ियां और बड़े-बड़े ताले लगे हुए थे। बच्चों की यह हालत देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों बच्चे तेज धूप में एक स्थान पर बैठे हुए थे और बेहद थके तथा डरे हुए नजर आ रहे थे। जब ग्रामीणों की नजर उनके पैरों में बंधी लोहे की जंजीरों पर पड़ी तो हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने तुरंत बच्चों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी लेने की कोशिश की।