WhatsApp Metro Ticket: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 12 मेट्रो स्टेशनों पर नए टचस्क्रीन टिकट कियोस्क लगाने शुरू कर दिए हैं। इन कियोस्क के जरिए यात्री बिना काउंटर पर लाइन लगाए QR कोड आधारित टिकट खरीद सकेंगे, जो सीधे उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजा जाएगा।
WhatsApp Metro Ticket: कैसे काम करेगा नया कियोस्क सिस्टम-
यात्रियों को कियोस्क की स्क्रीन पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। भुगतान पूरा होते ही QR कोड आधारित टिकट जनरेट हो जाएगा और व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा। इस QR कोड को मेट्रो गेट पर स्कैन कर यात्री आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
WhatsApp Metro Ticket: यात्रा होगी और भी आसान-
अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना नहीं पड़ेगा, यात्रियों को टिकट सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगा, इसके अलावा QR कोड को स्कैन करके यात्री मेट्रो में एंट्री ले सकते है। इस सुविधा को और मजबूती देने के लिए ,स्मार्ट कार्ड और मोबाइल टिकटिंग ऐप्स का एक नया विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।
किन स्टेशनों पर शुरू हुई सुविधा-
रिपोर्ट्स के अनुसार DMRC ने कुल 13 स्टेशनों पर कियोस्क लगाए है, इन स्टेशनों के नाम है-
मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ, सराय काले खां, विश्वविद्यालय, मोती बाग, भिकाजी कामा प्लेस ,आईआईटी दिल्ली ,एयरपोर्ट टर्मिनल-1, नई दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, एयरपोर्ट टर्मिनल-3, द्वारका सेक्टर-21
जरूरत पड़ने पर मिलेगी सहायता-
DMRC के अनुसार, यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए उपयोगी होगी जो जल्दी में रहते हैं। पहली बार सेवा का उपयोग करने वाले यात्री किसी भी सहायता के लिए दिल्ली मेट्रो के कस्टमर केयर नंबर 09650855800 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या आगे बढ़ाई जाएगी सुविधा
फिलहाल यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर आने वाले समय में अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी ऐसे कियोस्क लगाए जा सकते हैं।
यह भी पढ़े- कतर में दर्दनाक हादसा: रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में 12 भारतीय नागरिकों की मौत







