Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » कतर में दर्दनाक हादसा: रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में 12 भारतीय नागरिकों की मौत

कतर में दर्दनाक हादसा: रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में 12 भारतीय नागरिकों की मौत

कतर हादसे में 12 भारतीयों की दर्दनाक मौत
कतर हादसे में 12 भारतीयों की दर्दनाक मौत

Qatar Gas Accident: कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए एक भीषण हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रविवार रात रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई है। दूतावास ने इस कठिन समय में मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

घायलों का इलाज जारी

दूतावास अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल हुए सभी लोगों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।भारतीय दूतावास लगातार कतर के अधिकारियों के संपर्क में बना हुआ है और हादसे से प्रभावित भारतीय नागरिकों एवं उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। इसके तहत मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया भी शामिल है।

कतर हादसे में 12 भारतीयों की दर्दनाक मौत
कतर हादसे में 12 भारतीयों की दर्दनाक मौत

रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ धमाका

रविवार रात कतर के प्रमुख ऊर्जा केंद्रों में शामिल रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया में एक जोरदार धमाका हुआ। यह घटना उस समय हुई, जब वहां स्थित सुविधाओं में दोबारा संचालन शुरू करने की तैयारियां चल रही थीं।धमाके के बाद बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी ने इस हादसे की पुष्टि की है। कंपनी के अनुसार, एक्सपोर्ट टर्मिनल के कुछ हिस्सों को फिर से शुरू करने का काम चल रहा था, उसी दौरान यह विस्फोट हुआ।कंपनी ने बताया कि रविवार रात इसी प्रक्रिया के दौरान बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में धमाका हुआ, जिसके बाद वहां आग फैल गई।

Qatar Gas Accident:  कतर हादसे में 12 भारतीयों की दर्दनाक मौत
कतर हादसे में 12 भारतीयों की दर्दनाक मौत

Qatar Gas Accident: बरजान गैस फैसिलिटी का महत्व

बरजान गैस फैसिलिटी कतर की ऊर्जा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्लांट की उत्पादन क्षमता लगभग 1.4 बिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस प्रतिदिन है।

यहां से मिलने वाली गैस का मुख्य उपयोग घरेलू बिजली उत्पादन और डिसेलिनेशन प्लांट्स को संचालित करने के लिए किया जाता है। डिसेलिनेशन प्लांट समुद्री खारे पानी को पीने योग्य मीठे पानी में बदलते हैं, जो कतर जैसे सूखे खाड़ी देश में पानी की आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

यह भी पढे़….लखनऊ अग्निकांड: कानपुर के 2 दोस्त जिंदा जले, संयम तेरहवीं में आने वाला था, सूरजभान की मौत मां से छुपाई गई