Home » नई दिल्ली » वीडियो विवाद में घमासान! राघव चड्ढा ने भगवंत मान से मांगा इस्तीफा

वीडियो विवाद में घमासान! राघव चड्ढा ने भगवंत मान से मांगा इस्तीफा

DELHI NEWS: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वीडियो विवाद को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सच्चाई छिपाने के लिए फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाई है। चड्ढा ने कहा कि इस पूरे मामले के बाद भगवंत मान के पास मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं बचा है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

‘फर्जी रिपोर्ट से खुद बेनकाब हुई सरकार’

पत्रकारों से बातचीत में राघव चड्ढा ने कहा कि अगर संबंधित वीडियो फर्जी होता तो सरकार को उसे सही साबित करने के लिए कथित तौर पर फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे घटनाक्रम ने लोगों के मन में मौजूद सभी संदेह दूर कर दिए हैं।

DELHI NEWS: सिख संगत की भावनाओं से जुड़ा मामला

राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने अकाल तख्त के खिलाफ अनुचित टिप्पणियां कीं और सोशल मीडिया पर पेड ट्रोल्स के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरी सिख संगत आहत है और अब पार्टी के सिख नेताओं को तय करना होगा कि वे गुरु साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब के साथ खड़े हैं या भगवंत मान के साथ।

फर्जी रिपोर्ट की जांच की मांग

उन्होंने मांग की कि कथित फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने में शामिल सभी लोगों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि रिपोर्ट तैयार करने में सरकारी या निजी धन का इस्तेमाल हुआ या नहीं और कहीं इसमें मनी लॉन्ड्रिंग या रिश्वत जैसे पहलू तो शामिल नहीं हैं।

DELHI NEWS: दो प्रमुख मांगें रखीं

राघव चड्ढा ने कहा कि इस मामले में सिख समाज की दो प्रमुख मांगें हैं। पहली, भगवंत मान तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। दूसरी, नए बेअदबी कानून के तहत उनके खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की जाए।

विवाद ने तेज की पंजाब की राजनीति

मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वीडियो को लेकर पंजाब की राजनीति लगातार गर्माई हुई है। विपक्ष इस मामले को गंभीर धार्मिक आस्था से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार पर लगातार हमलावर है, जबकि इस पूरे विवाद पर आम आदमी पार्टी की ओर से अलग रुख सामने आया है।

ये भी पढ़े… Raebareli Jalebi: रायबरेली के जलेबी- पेड़ा को मिलेगी नई पहचान? शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर टिकी निगाहें