Up news: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रामगांव थाना क्षेत्र के सरपतहा गांव के हमीदपुर मजरे में शुक्रवार को तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में अब तक 8 लोग घायल हो चुके हैं। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खेत में काम कर रही महिला पर सबसे पहले किया हमला
ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ अचानक गांव में घुस आया और सबसे पहले खेत में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग उसे बचाने पहुंचे तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। देखते ही देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
Up news: वन विभाग के कर्मचारी पर भी किया हमला
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए की तलाश के दौरान केले के खेत में छिपे तेंदुए ने वन विभाग के वाचर राहुल पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गई।
Up news: एक की हालत गंभीर, गांव में दहशत
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी सभी खतरे से बाहर हैं। तेंदुए के हमले के बाद हमीदपुर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान जारी
Up news: वन विभाग के DFO और रेंजर की टीम पिंजड़ा लेकर मौके पर पहुंच चुकी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले खेतों की ओर न जाएं और सतर्क रहें। वहीं ग्रामीण भी लाठी-डंडों के साथ समूह बनाकर खेतों के आसपास निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई और हादसा न हो।
ये भी पढ़े: दिल्ली मुंडका फैक्ट्री हादसा, सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत








