Breaking News
Home » Breaking News » ‘तानाशाही वाली कांग्रेस को जनता फिर सत्ता में नहीं लाएगी’, किरेन रिजिजू का बड़ा हमला

‘तानाशाही वाली कांग्रेस को जनता फिर सत्ता में नहीं लाएगी’, किरेन रिजिजू का बड़ा हमला

DELHI NEWS: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस को “तानाशाही वाली पार्टी” बताते हुए कहा कि जनता ऐसी पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएगी।

रिजिजू ने दिया बड़ा बयान 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के उस बयान, “अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो भाजपा नेता सड़कों पर निकल भी नहीं पाएंगे”, को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए रिजिजू ने लिखा, “इसीलिए लोग ऐसी तानाशाही वाली कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएंगे।”

DELHI NEWS: हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती रहती है। रिजिजू ने कहा, “हर किसी को अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन कांग्रेस तो 24 घंटे प्रधानमंत्री मोदी को बुरा-भला कहती रहती है।”

राहुल गांधी पर भी साधा था निशाना

इससे पहले अंडमान-निकोबार के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर भी किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंडमान-निकोबार के समग्र विकास का विजन तैयार किया गया है और सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास कार्य आगे बढ़ा रही है।

रिजिजू ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जहां उन्होंने इस क्षेत्र की सुंदरता और संभावनाओं को समझने के लिए डाइविंग की, वहीं दूसरे नेता यहां विकास परियोजना का विरोध करने और उसे बदनाम करने के उद्देश्य से पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम राष्ट्रीय हितों के खिलाफ हैं और विकसित भारत के साथ विकसित अंडमान-निकोबार के लक्ष्य को कमजोर करने वाले हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी के इस ताजा दौर ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

ये भी पढ़े… कार पेड़ से टकराई, सड़क पर बिखर गई शराब की बोतलें, टूट पड़े लोग, बोरे-गमछे और थैले भरकर ले गए