Home » News » Delhi NCR Connectivity Boost: दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी बड़ी राहत, राजधानी के चारों ओर बनेंगे तीन नए रेल कॉरिडोर

Delhi NCR Connectivity Boost: दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी बड़ी राहत, राजधानी के चारों ओर बनेंगे तीन नए रेल कॉरिडोर

दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी बड़ी राहत, राजधानी के चारों ओर बनेंगे तीन नए रेल कॉरिडोर

Delhi NCR Connectivity Boost: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। आने वाले वर्षों में दिल्ली के चारों ओर तीन नए ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य दिल्ली पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के प्रमुख शहरों को आपस में तेज और सुगम रेल नेटवर्क से जोड़ना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को एनसीआर मास्टर प्लान-2041 के तहत तैयार किया जा रहा है।