Home » मनोरंजन » बंटवारा 1947: सनी देओल की फिल्म को दर्शकों से मिला शानदार रिस्पॉन्स

बंटवारा 1947: सनी देओल की फिल्म को दर्शकों से मिला शानदार रिस्पॉन्स

बंटवारा 1947 की दर्शकों ने की तारीफ

Bantwara 1947: सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आज, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की टक्कर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से हुई है। रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत खास नहीं रही, लेकिन सिनेमाघरों में देखने के बाद दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक नजर आ रही हैं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने फिल्म की कहानी, भावनात्मक दृश्यों, किरदारों और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की है। खास तौर पर सिकंदर के किरदार में सनी देओल की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

दर्शकों को कैसी लगी ‘बंटवारा 1947’?

फिल्म देखने वाले कई दर्शकों ने इसे परिवार के साथ देखने लायक भावुक फिल्म बताया है। एक दर्शक ने इसे पूरी तरह पारिवारिक फिल्म बताते हुए माता-पिता के साथ थिएटर में देखने की सलाह दी। वहीं, एक यूजर ने शबाना आजमी के किरदार की भी तारीफ की और कहा कि यह फिल्म खासकर महिलाओं को पसंद आ सकती है।एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘बंटवारा 1947’ ब्लॉकबस्टर है और सनी देओल बेहद दमदार अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटे हैं। दर्शक के मुताबिक फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती है और इसमें ड्रामा, इमोशन और एक्शन का अच्छा मेल देखने को मिलता है। इस यूजर ने करण देओल के काम की भी तारीफ की। साथ ही प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की परफॉर्मेंस को भी सराहा और लोगों से फिल्म देखने की अपील की।

सनी देओल की बेहतरीन फिल्मों में बताया

एक दर्शक ने ‘बंटवारा 1947’ को सनी देओल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया। उसने फिल्म की तुलना सनी देओल की चर्चित फिल्म ‘गदर’ से भी की।यूजर ने दावा किया कि ‘बंटवारा 1947’ ‘गदर’ से भी बेहतर है और इसे 5 में से 5 स्टार दिए। उसने भारतीय सिनेमा को एक और बेहतरीन फिल्म देने के लिए आमिर खान को बधाई दी। साथ ही अनुमान लगाया कि फिल्म भारत में कम से कम 200 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है।

सनी देओल की वापसी ने जीता दिल

एक अन्य दर्शक ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि वह इसे देखने के बाद अभी भी हैरान है। उसके मुताबिक, अब तक ‘गदर’ को सनी देओल की सबसे शानदार फिल्म माना जाता था, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ उनकी जबरदस्त वापसी है।दर्शक ने सनी देओल के स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी परफॉर्मेंस देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। खास तौर पर फिल्म के दूसरे हिस्से में उनके एक डायलॉग ने दर्शक को काफी प्रभावित किया। फिल्म में कहा गया है, “नफरत सरहदें बदल सकती है, इंसानियत नहीं।”इस दर्शक ने फिल्म को बेहद दमदार बताया और कहा कि यह सिनेमाघरों में धूम मचा सकती है। इसके अलावा कई दूसरे यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म और कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की है।

क्या है ‘बंटवारा 1947’ की कहानी?

‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। फिल्म की कहानी भारत के विभाजन और पंजाब के बंटवारे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।फिल्म की कहानी लाहौर में सेट की गई है। इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, कनिका कपूर और ईशा संधीर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग भले ही बहुत मजबूत नहीं रही हो, लेकिन रिलीज के बाद सामने आ रही दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाओं ने फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

ये भी पढ़ें…फायरिंग से पहले गैंग पर शिकंजा: टिल्लू-कौशल चौधरी गैंग के 3 शूटर हथियारों संग गिरफ्तार