Home » अंतर्राष्ट्रीय » वेनेजुएला में तबाही का तांडव! भूकंप से 1,430 मौतें, 3,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में तबाही का तांडव! भूकंप से 1,430 मौतें, 3,000 से ज्यादा घायल

Venezuela Earthquakes: वेनेजुएला में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद तबाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज के अनुसार, इस आपदा में अब तक 1,430 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,238 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 3,142 परिवार इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।

430 आफ्टरशॉक ने बढ़ाई चिंता

सरकारी अपडेट के मुताबिक, 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो बड़े भूकंपों के बाद अब तक 430 हल्के और मध्यम तीव्रता के झटके दर्ज किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने हजारों राहतकर्मियों और बचाव दलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में दिन-रात राहत अभियान जारी है।

Venezuela Earthquakes: शनिवार को फिर महसूस हुए झटके

वेनेजुएला की भूकंप अनुसंधान संस्था (फनविसिस) ने शनिवार को 4.1 तीव्रता के एक और भूकंप की पुष्टि की। इसका केंद्र तटीय शहर ला गुएरा से करीब 35 किलोमीटर पश्चिम में था। यह भूकंप जमीन से महज पांच किलोमीटर की गहराई पर आया, जिससे झटके अधिक तीव्र महसूस किए गए।

लोगों में दहशत, इमारतों से बाहर निकले नागरिक

काराकास और आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। पहले से दहशत में जी रहे लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े भूकंपों के बाद आने वाले आफ्टरशॉक पहले से कमजोर हो चुकी इमारतों के लिए और अधिक खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Venezuela Earthquakes: राहत और बचाव कार्य जारी

प्रशासन ने तटीय और पहाड़ी क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अस्पतालों, पुलों, बिजली आपूर्ति और अन्य महत्वपूर्ण ढांचों की सुरक्षा जांच भी लगातार की जा रही है।

सतर्क रहने की अपील

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि विशेषज्ञ लगातार संभावित नए झटकों पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़े… PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’! 135वें एपिसोड में किन मुद्दों पर होगी चर्चा, सबकी नजर