Weekly Horoscope 2026: लग्न राशि के आधार पर तैयार किए गए इस साप्ताहिक राशिफल में जानें कि 29 जून से 05 जुलाई 2026 तक आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और करियर कैसा रहने वाला है। इस सप्ताह किन क्षेत्रों में आपको सफलता मिल सकती है, किन बातों में सावधानी बरतनी होगी और आपके लिए कौन-से कार्य लाभदायक साबित हो सकते हैं, इसकी जानकारी यहां दी गई है।
Weekly Horoscope 2026: साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 05 जुलाई 2026 तक
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आपकी आय में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए माध्यमों से धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास, साहस और मेहनत व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
इस सप्ताह यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। हालांकि आमदनी बढ़ने के साथ खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियों या चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और नशीले पदार्थों के सेवन से बचें। क्रोध और बोलचाल पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि गलत शब्दों के कारण परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है।नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। संतान के साथ संबंधों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। धन प्राप्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी विषय को लेकर मन में चिंता और मानसिक उलझन बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।व्यापार करने वाले लोगों को साझेदारी या व्यापारिक मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी होगा, क्योंकि बैंक बैलेंस प्रभावित हो सकता है। इसलिए कोई भी खर्च या निवेश सोच-समझकर करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मानसिक तनाव और उलझनों से भरा रह सकता है। आय की तुलना में खर्च अधिक होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।इस समय धैर्य बनाए रखें, आने वाले समय में परिस्थितियां बेहतर होंगी। छात्रों के लिए सप्ताह के एक-दो दिनों को छोड़कर बाकी समय अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यापार में वृद्धि लेकर आएगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं और नया घर खरीदने की योजना भी बन सकती है।राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को सफलता मिल सकती है और वे बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। हालांकि संतान से जुड़ी कुछ चिंताएं परेशान कर सकती हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह व्यापार से लाभ मिलने के संकेत हैं। यह समय आपके साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। भाई-बहनों की मदद से लाभ प्राप्त हो सकता है।माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आपके सुख-सुविधाओं में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। छात्रों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और आलस्य से बचें, क्योंकि इससे आपके काम की गति धीमी हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। काम को लेकर आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है और कार्यों का दबाव मानसिक तनाव दे सकता है।धन लाभ के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कोई नया व्यापारिक समझौता आपको खुशी दे सकता है। छात्रों को इस सप्ताह अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। क्रोध और अहंकार से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी बेकार के विवाद या मामलों से खुद को दूर रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी और व्यवसाय में मेहनत करने से सफलता प्राप्त होगी। कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।इस सप्ताह कुछ दुविधापूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। समय के साथ परिस्थितियां सुधरेंगी और परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बनाए रखें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन लाभ देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि खर्चों में वृद्धि बनी रह सकती है।जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है और उस पर खर्च भी करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। कानूनी मामलों में नुकसान की संभावना बन सकती है। संतान के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।संतान से जुड़ी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। यह सप्ताह सुख-सुविधाओं और भौतिक चीजों पर अधिक खर्च करने वाला हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्य सफल होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नौकरी और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है तो सफलता मिलने के योग हैं।आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। हालांकि कुछ बातों को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। धीरे-धीरे सभी परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
Disclaimer: यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर तैयार किया गया है। सभी राशियों के लिए दिए गए फल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम तक पहुंचने के लिए जन्म कुंडली, दशा और अंतरदशा का विस्तृत अध्ययन किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से करवाना उचित रहेगा।
यह भी पढ़ें… 3 जुलाई से दिल्ली-यूपी-राजस्थान में झमाझम बारिश, अरुणाचल-सिक्किम में बाढ़ का कहर








