Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » UP School New Rule 2026: यूपी के स्कूलों के लिए योगी सरकार की नई गाइडलाइन, सुबह 10 बजे के बाद लागू होंगे ये नियम

UP School New Rule 2026: यूपी के स्कूलों के लिए योगी सरकार की नई गाइडलाइन, सुबह 10 बजे के बाद लागू होंगे ये नियम

UP School New Rule 2026: यूपी के स्कूलों के लिए योगी सरकार की नई गाइडलाइन, सुबह 10 बजे के बाद लागू होंगे ये नियम

UP School New Rule 2026: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए योगी सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नई हीट सेफ्टी गाइडलाइन-2026 जारी कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस गाइडलाइन का उद्देश्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखना है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

सुबह 10 बजे के बाद आउटडोर गतिविधियों पर रोक

नई गाइडलाइन के अनुसार अब सुबह 10 बजे के बाद किसी भी स्कूल में बच्चों से धूप में खेलकूद, पीटी, प्रार्थना सभा या अन्य आउटडोर गतिविधियां नहीं कराई जाएंगी। यदि किसी गतिविधि का आयोजन करना जरूरी हो तो उसे कक्षा के अंदर या छायादार स्थान पर कराया जाएगा, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।सरकार ने सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि बच्चों के लिए हर समय स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहे। इसके साथ ही स्कूलों में ओआरएस, फर्स्ट एड किट और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी। प्रत्येक स्कूल में एक हेल्थ नोडल टीचर नियुक्त किया जाएगा, जो बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएगा।

UP School New Rule 2026: शिक्षकों को भी मिलेगी विशेष जिम्मेदारी

टीचर्स गाइडलाइन-2026 के तहत शिक्षकों को लू के लक्षण पहचानने, बच्चों को गर्मी से बचाव के उपाय बताने और आपात स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार देने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। सरकार चाहती है कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में समय रहते उचित कदम उठाया जा सके।स्कूलों में विद्यार्थियों को गर्मी से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और तबीयत खराब होने पर तुरंत शिक्षक को जानकारी देने के लिए जागरूक किया जाएगा।

UP School New Rule 2026: बच्चों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता

बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार सभी स्कूलों को हीट एक्शन प्लान के तहत काम करना होगा। सरकार का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह नई गाइडलाइन पूरे प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में लागू की गई है।

ये भी पढ़े:  झारखंड में 1,042 सहायक आचार्यों को CM सोरेन ने दिए नियुक्ति पत्र, कहा- ‘आपके कंधों पर भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी’