Breaking News
Home » मौसम » उत्तराखंड, हिमाचल और UP में मानसून की दस्तक, दिल्ली-NCR में 3-4 जुलाई तक एंट्री के आसार

उत्तराखंड, हिमाचल और UP में मानसून की दस्तक, दिल्ली-NCR में 3-4 जुलाई तक एंट्री के आसार

Monsoon 2026:

Monsoon 2026: जून का आखिरी दिन दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी के साथ बीता, लेकिन जुलाई के पहले दिन तड़के हुई हल्की बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि लोगों को अब हल्की बारिश नहीं, बल्कि मानसून की जोरदार दस्तक का इंतजार है।

Monsoon 2026: 3-4 जुलाई तक दिल्ली-NCR में पहुंच सकता है मानसून-

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में 3 से 4 जुलाई तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच सकता है। इसके बाद 5 जुलाई तक रुक-रुक कर अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

Monsoon 2026: उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून-

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी जल्द मानसून के पहुंचने के संकेत हैं।

5 जुलाई तक बारिश के प्रबल आसार-

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 5 जुलाई तक रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।

तापमान में आएगी कमी, गर्मी से मिलेगी राहत-

विभाग के अनुसार 5 जुलाई तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की एंट्री के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि शुरुआती बारिश के दौरान जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़े- राघव चड्ढा को दिल्ली हाईकोर्ट से आंशिक राहत, सोशल मीडिया से पांच आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का आदेश