Home » गुजरात » चलती बस में रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो बनाते पकड़ा गया ड्राइवर; नौकरी से धोना पड़ा हाथ

चलती बस में रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो बनाते पकड़ा गया ड्राइवर; नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Gujrat news: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह कई लोगों पर इस कदर हावी हो गई है कि वे अपनी और दूसरों की जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे। ताजा मामला गुजरात के वडोदरा से सामने आया है, जहां नई पीएम ई-बस सेवा शुरू होने के महज तीन दिन बाद ही एक बस ड्राइवर की बड़ी लापरवाही कैमरे में कैद हो गई।

चलती बस में मोबाइल से बना रहा था रील

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बस ड्राइवर चलती बस चलाते हुए मोबाइल से रील बनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ड्राइवर एक हाथ से स्टीयरिंग संभाल रहा है, जबकि दूसरे हाथ में मोबाइल लेकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। उस समय बस में कई यात्री भी मौजूद थे, जिनकी सुरक्षा पूरी तरह खतरे में पड़ गई।

Gujrat news: वीडियो वायरल होते ही लोगों ने जताया गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ड्राइवर की जमकर आलोचना की। यूजर्स ने इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख ड्राइवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो हटा दिया, लेकिन उसके प्रोफाइल पर ऐसी कई अन्य रीलें भी मौजूद मिलीं।

Gujrat news: निगम ने जारी किया नोटिस, कंपनी ने की कार्रवाई

मामले के तूल पकड़ने के बाद वडोदरा महानगरपालिका ने बस संचालन करने वाली जेबीएम कंपनी को नोटिस जारी किया। निगम अधिकारी जतन बधेका के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद कंपनी ने संबंधित ड्राइवर को तत्काल नौकरी से हटा दिया। खास बात यह रही कि जिस दिन यह कार्रवाई हुई, उसी दिन ड्राइवर का जन्मदिन भी था।

सुरक्षा नियमों पर फिर उठे सवाल

Gujrat news: इस घटना के बाद सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। चलती बस में मोबाइल का इस्तेमाल कर रील बनाना न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की जान को भी गंभीर खतरे में डाल सकता है। इससे पहले भी शहर में रील बनाने के चक्कर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कई मामले सामने चुके हैं।

 

 

ये भी पढ़ें: WhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta को भेजा नोटिस; कहा- फ्रॉड बढ़ा तो कंपनी होगी जिम्मेदार