Home » उत्तर प्रदेश » वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन? पिछली 5 पारियों के आंकड़ों ने बढ़ाई चयन की बहस, दूसरे टी20 से पहले बड़ा सवाल

वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन? पिछली 5 पारियों के आंकड़ों ने बढ़ाई चयन की बहस, दूसरे टी20 से पहले बड़ा सवाल

वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन? पिछली 5 पारियों के आंकड़ों ने बढ़ाई चयन की बहस, दूसरे टी20 से पहले बड़ा सवाल

T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच 4 जुलाई को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन को एक और मौका दिया जाएगा या फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिलेगा। पिछले कुछ मैचों में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आंकड़े इस बहस को और भी दिलचस्प बना देते हैं।