Instagram: Instagram ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Edits के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब इस ऐप में Bilingual Captions का फीचर मिल गया है, जिससे वीडियो के कैप्शन एक साथ दो भाषाओं में दिखाई देंगे। इससे आपकी रील्स और वीडियो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों के दर्शकों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगी। Meta लगातार इस ऐप में नए फीचर्स जोड़ रहा है ताकि क्रिएटर्स को एडिटिंग के लिए किसी दूसरे ऐप का सहारा न लेना पड़े।
अब एक साथ दो भाषाओं में दिखेंगे कैप्शन
कंपनी ने इस फीचर की जानकारी Threads पर दी है। नए अपडेट के बाद यूजर्स अपनी वीडियो में एक साथ दो भाषाओं में कैप्शन जोड़ सकेंगे। फिलहाल यह फीचर अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, फ्रेंच, जापानी, कोरियन समेत बंगाली, गुजराती और कन्नड़ जैसी भारतीय भाषाओं सहित कुल 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है।इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब अलग-अलग भाषा में सबटाइटल तैयार करने या किसी थर्ड पार्टी ऐप से ट्रांसलेट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐप खुद ही कैप्शन का अनुवाद कर देगा।
Instagram: वीडियो एडिटिंग के लिए मिले नए क्रिएटिव टूल्स
इस अपडेट के साथ Instagram Edits में कई नए एडिटिंग फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। अब यूजर्स Overlay की मदद से वीडियो को ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं। वहीं Clip Locking फीचर एडिटिंग के दौरान जरूरी क्लिप्स को अपनी जगह पर सुरक्षित रखेगा, जिससे गलती से उनके हिलने या बदलने की चिंता नहीं रहेगी। इसके अलावा, कंपनी ने गर्मियों के थीम वाले नए Seasonal Sound Effects भी जोड़े हैं, जिससे रील्स को नया और फ्रेश लुक मिलेगा।
Instagram: 4K एक्सपोर्ट और बिना वॉटरमार्क की सुविधा
Meta का Edits ऐप उन क्रिएटर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है जो प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग करना चाहते हैं। ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10 मिनट तक की वीडियो को बिना किसी वॉटरमार्क के 4K क्वालिटी में एक्सपोर्ट किया जा सकता है। साथ ही, फ्रेम-लेवल एडिटिंग की सुविधा भी मिलती है, जिससे वीडियो एडिटिंग और सटीक हो जाती है।
जल्द मिलेगा AI Assistant और Desktop Version
Instagram: कंपनी जल्द ही Edits ऐप में AI Assistant जोड़ने की तैयारी कर रही है। यह फीचर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के परफॉर्मेंस डेटा का विश्लेषण करेगा और बताएगा कि कौन-सा कंटेंट बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और किसमें सुधार की जरूरत है। इसके अलावा AI नए कंटेंट आइडिया और ट्रेंडिंग ऑडियो की भी सलाह देगा। वहीं, क्रिएटर्स की मांग को देखते हुए Meta इस ऐप का Desktop Version भी लाने की तैयारी में है, ताकि बड़ी स्क्रीन पर वीडियो एडिट करना और अलग-अलग डिवाइस के बीच प्रोजेक्ट सिंक करना आसान हो सके।
ये भी पढ़े: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, रुक-रुककर बारिश शुरू; तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट








