Neeta ambani: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका में एक और बड़ा सम्मान मिला है। उन्हें फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टरों के संगठन AAPI (American Association of Physicians of Indian Origin) की ओर से दिया जाता है। टाम्पा की मेयर जेन कैस्टर ने उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में नीता अंबानी के लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए दिया गया है।
‘Key to the City of Tampa’ से भी किया गया सम्मानित
AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के साथ-साथ टाम्पा की मेयर जेन कैस्टर ने नीता अंबानी को ‘Key to the City of Tampa’ भी भेंट की। अमेरिका में इसे किसी व्यक्ति को दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक माना जाता है। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने समाज और मानवता के लिए असाधारण योगदान दिया हो।
Neeta ambani: इस साल का दूसरा बड़ा सम्मान
यह साल 2026 में नीता अंबानी को मिला दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले मार्च में उन्हें भुवनेश्वर स्थित KIIT University की ओर से मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सेवा, शिक्षा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया था।
Neeta ambani: क्या है AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड?
AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में समाज के लिए असाधारण योगदान दिया हो। इस सम्मान का उद्देश्य मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पहचान देना है।
क्या है AAPI?
Neeta ambani: American Association of Physicians of Indian Origin (AAPI) की स्थापना वर्ष 1982 में हुई थी। यह अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टरों का सबसे बड़ा और प्रभावशाली संगठन माना जाता है। संगठन भारतीय-अमेरिकी चिकित्सकों के हितों की रक्षा करने, उनके पेशेवर विकास में सहयोग देने और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करता है। इसके अलावा AAPI चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण पहल करता है।
ये भी पढ़े: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, रुक-रुककर बारिश शुरू; तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट








