Home » स्पोर्ट्स » इंग्लैंड से दूसरे टी20 में हारा भारत, श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, अब सीरीज बचाना बड़ी चुनौती

इंग्लैंड से दूसरे टी20 में हारा भारत, श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, अब सीरीज बचाना बड़ी चुनौती

इंग्लैंड से हारा भारत, सीरीज पर संकट

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन जैकब बेथेल ने शानदार नाबाद 76 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। उनकी बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

श्रेयस अय्यर की पहली जीत का इंतजार जारी

इस हार के साथ टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। कप्तान बनने के बाद उनकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और पहले चार मुकाबलों में टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी।श्रेयस अय्यर के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसका सामना इससे पहले किसी भी भारतीय कप्तान को नहीं करना पड़ा था। टी20 में भारत की ओर से तीन या उससे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तानों में अय्यर पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में शुरुआती चार मुकाबलों में टीम एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी।

India vs England: इंग्लैंड से हारा भारत, सीरीज पर संकट
इंग्लैंड से हारा भारत, सीरीज पर संकट

India vs England: सीरीज हारने का खतरा बढ़ा

इसके अलावा भारतीय टीम ने साल 2021 के बाद पहली बार लगातार तीन पूरे हुए टी20 इंटरनेशनल मैचों में हार झेली है। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण वह मैच बिना नतीजे के रद्द हो गया था।सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम की कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर के लिए यह दौरा अब तक काफी मुश्किल साबित हुआ है। उनकी कप्तानी में पहले आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहली बार टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज हारने का खतरा टीम पर मंडरा रहा है।

बाकी तीनों मैच जीतना होगा जरूरी

अगर भारतीय टीम इस टी20 सीरीज को अपने नाम करना चाहती है, तो उसे अब बचे हुए तीनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। हालांकि टीम के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह चुनौती आसान नहीं लग रही है।भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का अगला मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया वापसी की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें…हरियाणा के बहादुरगढ़ में हांसी हत्याकांड के दो इनामी आरोपियों का एनकाउंटर, एक पुलिसकर्मी घायल