Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर में शादी से इनकार पर सनकी युवक का हमला, महिला के सिर पर ईंट से किए कई वार

कानपुर में शादी से इनकार पर सनकी युवक का हमला, महिला के सिर पर ईंट से किए कई वार

Up news: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने अपनी महिला मित्र पर बीच सड़क जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने कथित तौर पर महिला के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घूमाने के बहाने बिठूर लाया था

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपनी महिला मित्र को घूमने के बहाने बिठूर लेकर आया था। बातचीत के दौरान उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन महिला ने शादी से इनकार कर दिया। इसी बात से गुस्साए युवक ने अपना आपा खो दिया।

Up news: सिर पर ईंट से किए लगातार वार

आरोप है कि युवक ने सड़क किनारे पड़ी ईंट उठाई और महिला के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। वहीं, मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Up news: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में लिया और घायल महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Up news: पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में मामला शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद हुए विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत; खराब मौसम के कारण 15 फ्लाइट्स डायवर्ट