West Bengal: पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां के बैरोपुर (रितनपुर गांव) में एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे इलाके में गुस्सा फूट पड़ा है। उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आगजनी की, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ (CRPF) और बीएसएफ (BSF) को तैनात करना पड़ा है।
सहेली के जन्मदिन पर जा रही थी मासूम
मिली जानकारी के मुताबिक, छठी क्लास में पढ़ने वाली यह मासूम बच्ची शनिवार दोपहर करीब दो बजे अपनी एक क्लासमेट के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए घर से केक लेकर निकली थी। लेकिन रास्ते से ही वह अचानक लापता हो गई। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगालने पर पुलिस और परिजनों को एक स्थानीय व्यक्ति पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
West Bengal: सहेली के पिता ने ही रची थी साजिश
शुरुआत में तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मुख्य आरोपी का नाम ‘आनंदो’ है, जो कि मृतका की क्लासमेट (जिसका जन्मदिन था) का पिता है। आरोपी आनंदो ने बच्ची को यह कहकर बहलाया-फुसलाया था कि उसके घर में छोटे बच्चे हैं, जिनके साथ वह खेल सकती है। मासूम उसकी बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने अपने तीन अधेड़ उम्र के साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
West Bengal: शव को बोरे में भरकर तालाब में फेंका
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव एक तालाब से बरामद किया। हैवानियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शव को एक बोरे में बंद करके फेंका गया था और मासूम के पूरे शरीर पर दांतों से काटने के निशान थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चारों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। भारी बवाल, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, जैसे ही इस खौफनाक वारदात की खबर गांव में फैली, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रेप और मर्डर के शक में एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उग्र प्रदर्शनकारियों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और सियालदह-नामखाना रेल रूट को भी पूरी तरह ठप कर दिया।
वर्तमान स्थिति: सुरक्षा बल तैनात
West Bengal: फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए रैपिड एक्शन और सुरक्षा बलों (CRPF व BSF) की कंपनियों को मोर्चा संभालना पड़ा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत; खराब मौसम के कारण 15 फ्लाइट्स डायवर्ट








