Home » मनोरंजन » ‘अल्फा’ पर भारी पड़ी अक्षय कुमार की फिल्म, 10वें दिन भी की दमदार कमाई

‘अल्फा’ पर भारी पड़ी अक्षय कुमार की फिल्म, 10वें दिन भी की दमदार कमाई

Welcome To The Jungle:

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। माना जा रहा था कि आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई पर असर पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म ने दमदार कमाई करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

Welcome To The Jungle: 10वें दिन की शानदार कमाई-

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे रविवार यानी रिलीज के 10वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा दिखाता है कि फिल्म अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

 Welcome To The Jungle: 114 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन-

10वें दिन की कमाई के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। फिल्म लगातार 100 करोड़ क्लब में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है और आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई जारी रहने की उम्मीद है।

अक्षय कुमार की दूसरी 100 करोड़ क्लब फिल्म-

साल 2026 में अब तक अक्षय कुमार की दो फिल्में ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सफलता हासिल की है। ऐसे में ‘वेलकम टू द जंगल’ अक्षय कुमार के लिए इस साल की दूसरी बड़ी हिट फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़े- दिल्ली के लाखों फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत, अब घर में कर सकेंगे मनचाहा बदलाव