Home » राजनीति » सीमा सुरक्षा पर अमित शाह की बड़ी बैठक! घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ करेंगे मंथन

सीमा सुरक्षा पर अमित शाह की बड़ी बैठक! घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ करेंगे मंथन

AMIT SAHA NEWS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को नई दिल्ली में सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में घुसपैठ, अवैध आप्रवासन, जनसांख्यिकीय बदलाव, सीमा सुरक्षा, ड्रोन से बढ़ते खतरे और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

सीमावर्ती राज्यों के एसपी होंगे शामिल

बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों सहित सीमावर्ती राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस अधीक्षक हिस्सा लेंगे। अधिकारी जमीनी हालात, सुरक्षा चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीति पर प्रस्तुति देंगे।

AMIT SAHA NEWS: अवैध आप्रवासन पर रहेगा विशेष फोकस

केंद्र सरकार अवैध आप्रवासन को सीमावर्ती क्षेत्रों की जनसांख्यिकी बदलने की संगठित कोशिश मान रही है। इसी को देखते हुए कुछ महीने पहले एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई थी, जिसे अवैध घुसपैठ, असामान्य आबादी वृद्धि और संगठित पलायन जैसे मामलों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

अवैध निर्माण और फर्जी दस्तावेजों पर भी होगी चर्चा

गृह मंत्री पहले भी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को अवैध निर्माणों की पहचान कर उन्हें हटाने के निर्देश दे चुके हैं। केंद्र का मानना है कि ऐसी जगहों का इस्तेमाल कट्टरपंथी गतिविधियों और अवैध घुसपैठियों को अस्थायी ठिकाना उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।

AMIT SAHA NEWS: ड्रोन और सीमा बाड़बंदी की होगी समीक्षा

बैठक में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी के बढ़ते मामलों की समीक्षा भी की जाएगी। इसके साथ ही भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के कार्य की प्रगति, विशेषकर पश्चिम बंगाल के संवेदनशील इलाकों में, चर्चा का प्रमुख विषय रहेगी।

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर भी जोर

सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों के विकास और वहां रहने वाले लोगों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। केंद्र इन जिलों को देश की सुरक्षा की पहली पंक्ति मानते हुए विकास और सुरक्षा दोनों पर समान रूप से ध्यान देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़े… 9 जुलाई का पंचांग: नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन, जानें अभिजित मुहूर्त, राहुकाल और शुभ योग