Home » Breaking News » 16 घंटे की ED रेड से मची हलचल! पूर्व सपा विधायक के ठिकानों से बड़ा रिकॉर्ड बरामद

16 घंटे की ED रेड से मची हलचल! पूर्व सपा विधायक के ठिकानों से बड़ा रिकॉर्ड बरामद

UP POLITICS NEWS: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव के झांसी स्थित कई ठिकानों पर करीब 16 घंटे तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ईडी ने लगभग 10 हजार दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। अधिकारियों ने परिवार और करीबी सहयोगियों से भी पूछताछ की।

सुबह से रात तक चली कार्रवाई

ईडी की टीम बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे ओरछा रोड स्थित स्पेस मून सिटी आवास पहुंची। छापेमारी के दौरान आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और किसी को अंदर-बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई। कार्रवाई रात करीब 10:30 बजे समाप्त हुई।

UP POLITICS NEWS: संपत्ति और लेन-देन की होगी जांच

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने संपत्तियों, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े करीब 10 हजार दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जाएगी। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) से जुड़े मामले में की गई है।

पूर्व विधायक बोले- जांच में करेंगे सहयोग

कार्रवाई पूरी होने के बाद दीपनारायण यादव ने कहा कि उन्होंने ईडी को सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं और वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कार्रवाई को साजिश करार देते हुए कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

UP POLITICS NEWS: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

ईडी की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि जहां कार्रवाई होनी चाहिए वहां नहीं की जा रही, जबकि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक उद्देश्य से छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़े… गुस्से में बौखलाई बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी ने क्यों मारा अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़?