WEATHER NEWS: उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में लैंडस्लाइड और जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के मद्देनजर देहरादून और नैनीताल जिले के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं.
टिहरी और उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड से सड़कें बाधित
टिहरी गढ़वाल में NH-707A पर कड्डूखाल के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा खिसक गया। भूस्खलन से एक पुरानी खाली इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि प्रशासन ने पहले ही इलाके को खाली करा दिया था। दो रेस्टोरेंट, खोखे और मजदूरों की झोपड़ियां हटाए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार होटल निर्माण के लिए की गई खुदाई से पहाड़ी अस्थिर हुई। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
उत्तरकाशी में भी बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी के पास और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के पास मलबा आने से बंद हो गए हैं। एनएच की टीमें सड़क खोलने के काम में लगी हैं।
WEATHER NEWS: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में येलो अलर्ट
IMD ने 9 और 10 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने जलभराव और भूस्खलन की आशंका भी जताई है।
स्कूल बंद, प्रशासन अलर्ट पर
भारी बारिश के मद्देनजर देहरादून और नैनीताल जिले के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। राज्य के सभी जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आपदा राहत दल संवेदनशील इलाकों में तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने की अपील की है।
REPORT BY- MANSI SHARMA
ये भी पढ़े… गुस्से में बौखलाई बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी ने क्यों मारा अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़?








