Home » अंतर्राष्ट्रीय » US-Iran conflict: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी, बोले-मेरी हत्या की कोशिश हुई तो तबाह कर देंगे, 1000 मिसाइलें दाग देंगे

US-Iran conflict: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी, बोले-मेरी हत्या की कोशिश हुई तो तबाह कर देंगे, 1000 मिसाइलें दाग देंगे   

US-Iran conflict: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी, बोले-मेरी हत्या की कोशिश हुई तो तबाह कर देंगे, 1000 मिसाइलें दाग देंगे   
US-Iran conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी हत्या की साजिश रचे जाने की खबर के बाद बेहद क्रोधित हैं। उन्होंने धमकी दी है कि बेशक मैं ईरान के निशाने पर हूं, लेकिन ईरान यह जान ले कि  यदि मेरी हत्या की कोशिश हुई तो उसे पूरी तह तबाह कर देंगे। अमेरिका की एक हजार मिसाइलें हमले के लिए तैयार हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान उनकी हत्या की किसी साजिश में सफल होता है, तो उन्होंने इसके लिए पहले से ही आवश्यक निर्देश दे दिए हैं।

मैं  ईरान की हिट लिस्ट में नंबर-1-ट्रंप

ट्रंप ने कहा, “मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में नंबर-1 पर हूं और जिंदगी ऐसी ही होती है। मैंने स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि अगर मेरे साथ कुछ भी होता है, तो ईरान पर ऐसे स्तर का बमबारी हमला किया जाए, जैसा उसने पहले कभी नहीं देखा होगा।”

इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि उनकी सरकार द्वारा ईरान को युद्धविराम समाप्त होने की सूचना दिए जाने के बाद भी अमेरिका तेहरान के साथ बातचीत जारी रखेगा।

US-Iran conflict: इजरायली एजेंसियों ने दी चेतावनी

इस बीच, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनएन की रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश तैयार की है। 

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में कहा कि इजरायल ने हाल ही में अमेरिका के साथ ऐसी खुफिया जानकारी साझा की, जिसमें संकेत दिया गया कि ईरान ट्रंप की हत्या की नई योजना पर विचार कर रहा है। अखबार के अनुसार यदि यह सही साबित होता है तो यह दोनों देशों के बीच तनाव में एक बड़ा और गंभीर इजाफा होगा।

वहीं, सीएनएन ने मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायल ने यह चेतावनी अमेरिकी अधिकारियों तक पहुंचाई थी। हालांकि इजरायल की जानकारी मिलने से पहले अमेरिका ने स्वतंत्र रूप से इस खुफिया सूचना की पुष्टि नहीं की थी।