Home » उत्तर प्रदेश » ‘न दिल्ली से टीम लाई, न गोरखपुर से कोई व्यक्ति बुलाया’… सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा वार, बोले- यूपी को नई पहचान हमने दिलाई

‘न दिल्ली से टीम लाई, न गोरखपुर से कोई व्यक्ति बुलाया’… सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा वार, बोले- यूपी को नई पहचान हमने दिलाई

'न दिल्ली से टीम लाई, न गोरखपुर से कोई व्यक्ति बुलाया'... सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा वार, बोले- यूपी को नई पहचान हमने दिलाई

CM Yogi attacks Opposition: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब उन्हें प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तब उनके साथ न दिल्ली से कोई टीम आई थी और न ही गोरखपुर से कोई व्यक्ति उनके साथ आया था। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो अधिकारी और टीम पहले से मौजूद थी, उसी के साथ मिलकर उन्होंने काम किया और उनकी कार्यशैली व सोच में बदलाव लाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज जो परिणाम दिखाई दे रहे हैं, वे उसी सामूहिक प्रयास का नतीजा हैं।

डबल इंजन सरकार ने धरातल पर बदलाव करके दिखाया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने केवल घोषणाएं नहीं कीं, बल्कि विकास को जमीन पर उतारा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर तालमेल की वजह से उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए। योगी ने तंज कसते हुए कहा कि पहले भी एक तरह की डबल इंजन सरकार थी, लेकिन उस समय जनता को उसका लाभ नहीं मिल पाया।

CM Yogi attacks Opposition: नौकरियों में भेदभाव खत्म किया, युवाओं को मिला अवसर

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जिलों का सरकारी नौकरियों पर कब्जा था और योग्य युवाओं के साथ न्याय नहीं होता था। उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाकर सभी युवाओं को समान अवसर देने का काम किया।

CM Yogi attacks Opposition: बेटियां और व्यापारी अब खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी भय के माहौल में काम करते थे और कई जिलों में परिवार अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से भी डरते थे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने अपराध और माफिया पर सख्त कार्रवाई कर प्रदेश में सुरक्षा का माहौल स्थापित किया है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से जूझ रहा था, लेकिन आज प्रदेश विकास, निवेश और सुशासन की नई पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता का विश्वास जीतते हुए उत्तर प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है और यही बदलाव आज पूरे प्रदेश के सामने दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़े…..पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं, सिर्फ यात्रा दस्तावेज: केंद्र सरकार ने फिर किया साफ