नया देश कैसे बनता है? जानिए कौन देता है मान्यता और क्या हैं अंतरराष्ट्रीय नियम

International Law:

International Law: दुनिया के नक्शे पर किसी नए देश का उभरना केवल भौगोलिक बदलाव नहीं, बल्कि कानूनी, राजनीतिक और कूटनीतिक प्रक्रिया का परिणाम होता है। किसी क्षेत्र के खुद को स्वतंत्र घोषित कर देने से उसे स्वतः संप्रभु देश का दर्जा नहीं मिल जाता। 2011 में दक्षिण सूडान के गठन के बाद दुनिया में कोई नया संप्रभु देश आधिकारिक रूप से अस्तित्व में नहीं आया है।

International Law: देश बनने के लिए क्या हैं जरूरी शर्तें-

अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार 1933 के मोंटेवीडियो कन्वेंशन में किसी भी नए देश के लिए चार प्रमुख शर्तें तय की गई हैं।

स्थायी आबादी

निश्चित और स्पष्ट भूभाग

प्रभावी सरकार

अन्य देशों से संबंध स्थापित करने की क्षमता

इन चारों शर्तों को पूरा करना किसी भी नए देश के लिए बुनियादी आवश्यकता माना जाता है।

International Law: क्या संयुक्त राष्ट्र देता है नए देश को मान्यता-

आम धारणा के विपरीत संयुक्त राष्ट्र (UN) किसी नए देश को मान्यता नहीं देता। किसी क्षेत्र को स्वतंत्र देश के रूप में स्वीकार करने का अधिकार दुनिया के अन्य संप्रभु देशों के पास होता है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता मिलना किसी भी नए देश की वैश्विक स्वीकार्यता का सबसे बड़ा संकेत माना जाता है।

UN की सदस्यता कैसे मिलती है-

संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिए पहले सुरक्षा परिषद (UNSC) के 15 में से कम से कम 9 सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है। साथ ही पांच स्थायी सदस्य—अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन—में से कोई भी वीटो नहीं लगा सकता। इसके बाद प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में जाता है, जहां दो-तिहाई बहुमत यानी 193 में से कम से कम 129 देशों का समर्थन आवश्यक होता है।

मान्यता के दो प्रमुख सिद्धांत-

अंतरराष्ट्रीय कानून में नए देश की मान्यता को लेकर दो प्रमुख सिद्धांत हैं। घोषणात्मक (Declaratory) सिद्धांत के अनुसार यदि कोई क्षेत्र मोंटेवीडियो कन्वेंशन की सभी शर्तें पूरी करता है, तो वह देश माना जा सकता है, भले ही अन्य देश उसे मान्यता दें या नहीं।वहीं घटक (Constitutive) सिद्धांत कहता है कि जब तक अन्य संप्रभु देश किसी क्षेत्र को आधिकारिक मान्यता नहीं देते, तब तक वह नया देश नहीं माना जा सकता।

PoJK का मामला क्यों है अलग-

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में समय-समय पर अलग देश या आत्मनिर्णय की मांग उठती रही है। हालांकि भारत का स्पष्ट रुख है कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा किया हुआ है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कानून और भारत के कानूनी दावे को देखते हुए PoJK को एक स्वतंत्र देश के रूप में वैश्विक मान्यता मिलना बेहद कठिन माना जाता है।

इतिहास क्या बताता है-

इतिहास बताता है कि जब तक मूल देश किसी क्षेत्र को अलग होने की अनुमति नहीं देता या वैश्विक शक्तियों का व्यापक समर्थन नहीं मिलता, तब तक नए देश को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलना बेहद मुश्किल होता है। दक्षिण सूडान इसका प्रमुख उदाहरण है, जिसे लंबी राजनीतिक प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय सहमति के बाद स्वतंत्र देश का दर्जा मिला।

निष्कर्ष-

किसी नए देश का निर्माण केवल स्वतंत्रता की घोषणा से संभव नहीं होता। इसके लिए कानूनी शर्तों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मान्यता, कूटनीतिक समर्थन और वैश्विक सहमति भी बेहद जरूरी होती है। यही कारण है कि दुनिया के नक्शे पर नया देश जोड़ना जितना आसान दिखता है, व्यवहार में उतना ही कठिन होता है

यह भी पढ़े- आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई

Yogi

Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों की निगरानी लगातार सख्त की जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में औचक निरीक्षण के दौरान कई अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (साचीज) … Read more

गुजरात के कई सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Gujarat Bomb Threat:

Gujarat Bomb Threat: गुजरात के कई शहरों में पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सूरत, नवसारी, भरूच और नर्मदा जिलों में मिले धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और खुफिया एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, घंटों चली तलाशी के बाद किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

Gujarat Bomb Threat: सूरत और नवसारी में खाली कराए गए कार्यालय-

सूरत के उमरा (पिपलोद) स्थित पासपोर्ट कार्यालय और नानपुरा डाकघर को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद दोनों परिसरों को खाली करा लिया गया। पुलिस, डॉग स्क्वायड और BDDS की टीमों ने पूरे परिसर की गहन जांच की। वहीं, नवसारी के मुख्य डाकघर में भी ई-मेल के जरिए बम होने की सूचना मिली। कई घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद वहां भी कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Gujarat Bomb Threat: भरूच और नर्मदा में भी बढ़ाई गई सुरक्षा-

गृह विभाग के निर्देश पर भरूच और नर्मदा जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। भरूच के मुख्य डाकघर समेत जिले के सभी प्रमुख डाकघरों में पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने व्यापक जांच अभियान चलाया। नर्मदा जिले के राजपीपला स्थित मुख्य डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र की भी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कुछ समय के लिए कामकाज रोका गया, जिसे स्थिति सामान्य होने के बाद दोबारा शुरू कर दिया गया।

साइबर सेल कर रही ई-मेल की जांच-

धमकी भरे ई-मेल की जांच अब साइबर क्राइम ब्रांच और अन्य तकनीकी एजेंसियां कर रही हैं। ई-मेल किस IP एड्रेस से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

अफवाहों से बचने की अपील-

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दें

यह भी पढ़े- दिल्ली समेत तीन राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, जानें कब जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, टिकट बुकिंग हुई आसान, कैप्चा का झंझट खत्म

IRCTC:

IRCTC: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बेहतर डिजिटल सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। बुधवार रात 9 बजे से यह नया प्लेटफॉर्म यात्रियों के लिए उपलब्ध हो गया है। नई वेबसाइट का उद्देश्य टिकट … Read more

दिल्ली समेत तीन राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, जानें कब जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

 Dehli SIR:

Dehli SIR: चुनाव आयोग ने दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में चल रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समय-सीमा बढ़ा दी है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की ओर से अतिरिक्त समय की मांग के बाद आयोग ने यह फैसला लिया। अब मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और त्रुटियों को ठीक कराने के लिए पहले से अधिक समय मिलेगा।

Dehli SIR: दिल्ली में बदला पूरा शेड्यूल-

दिल्ली में SIR अभियान को 12 दिन आगे बढ़ाया गया है। अब बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 8 अगस्त तक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे, जबकि पहले यह प्रक्रिया 29 जुलाई तक पूरी होनी थी। नई तारीखों के अनुसार, प्रारूप (ड्राफ्ट) वोटर लिस्ट 17 अगस्त को जारी होगी। इसके बाद 17 अगस्त से 16 सितंबर तक मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। वहीं, अंतिम वोटर लिस्ट अब 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी, जो पहले 7 अक्टूबर को जारी होनी थी।

Dehli SIR: हरियाणा और आंध्र प्रदेश में भी बढ़ी समय-सीमा-

चुनाव आयोग ने हरियाणा और आंध्र प्रदेश में भी SIR अभियान को 10 दिन आगे बढ़ा दिया है। दोनों राज्यों में अब 24 जुलाई तक घर-घर सत्यापन होगा। प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि सुधार के लिए आवेदन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक किए जा सकेंगे। अंतिम वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक का नया कार्यक्रम-

पंजाब में BLO अब 3 अगस्त तक घर-घर सत्यापन करेंगे। यहां ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 13 अगस्त को और अंतिम सूची 12 अक्टूबर को जारी होगी। तेलंगाना में प्रारूप मतदाता सूची 10 अगस्त और अंतिम सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। वहीं, कर्नाटक में घर-घर सत्यापन 8 अगस्त तक चलेगा। यहां ड्राफ्ट सूची 17 अगस्त और अंतिम वोटर लिस्ट 19 अक्टूबर को जारी होगी।

क्यों बढ़ाई गईं तारीखें-

चुनाव आयोग देशभर में मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चला रहा है। अधिकारियों और संसाधनों के बेहतर समन्वय के लिए कुछ राज्यों में कार्यक्रम की समय-सीमा बढ़ाई गई है। तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में यह अभियान पूरा हो जाएगा

यह भी पढ़े- ईरान के लिए जासूसी करने का दोषी निकला IDF सैनिक, इजरायली सैन्य अदालत ने सुनाई 5 साल की जेल

ईरान के लिए जासूसी करने का दोषी निकला IDF सैनिक, इजरायली सैन्य अदालत ने सुनाई 5 साल की जेल

IDF Soldier Jailed:

IDF Soldier Jailed: इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के एक सैनिक को ईरान के लिए जासूसी करने का दोषी पाए जाने के बाद सैन्य अदालत ने पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। इजरायली सेना के अनुसार, सैनिक ने एक विदेशी एजेंट के संपर्क में रहकर संवेदनशील स्थानों से जुड़े वीडियो और अन्य जानकारी साझा की थी। हालांकि अदालत ने यह भी माना कि आरोपी ने बाद में खुद इस संपर्क की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी, जिसके चलते उसे अपेक्षाकृत कम सजा दी गई।

IDF Soldier Jailed: टेलीग्राम के जरिए हुआ संपर्क, फोटोग्राफी के बदले मिला लालच-

इजरायली सेना के मुताबिक, जून 2025 में आरोपी सैनिक को टेलीग्राम पर कई संदेश मिले थे, जिनमें कुछ अकाउंट्स की पहचान ईरान से जुड़े लोगों के रूप में हुई। इन संदेशों में उसे अलग-अलग नौकरी के प्रस्ताव और पैसे कमाने के ऑफर दिए गए। जांच में सामने आया कि एक ईरानी हैंडलर ने सैनिक को विभिन्न स्थानों की तस्वीरें और वीडियो भेजने के बदले भुगतान की पेशकश की। सैनिक ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर कुछ फोटोग्राफी टास्क पूरे किए और कम से कम एक वीडियो के बदले उसे पैसे भी मिले।

IDF Soldier Jailed: सैन्य ठिकानों और मिसाइल इंटरसेप्शन के वीडियो किए साझा-

संयुक्त जांच में पता चला कि सैनिक ने जून 2025 में ईरान के साथ संघर्ष के दौरान आम नागरिकों वाले क्षेत्रों, सैन्य ठिकानों और मिसाइल इंटरसेप्शन से जुड़े दो वीडियो ईरानी हैंडलर को भेजे थे। इसके अलावा उसने सार्वजनिक स्थानों और मिसाइल गिरने से जुड़े कई अन्य वीडियो भी साझा किए, जिनमें से कुछ वीडियो इंटरनेट से लिए गए थे। इजरायल पुलिस और शिन बेट (आंतरिक सुरक्षा एजेंसी) की संयुक्त जांच के बाद सैनिक को विदेशी एजेंट से संपर्क रखने और दुश्मन को लाभ पहुंचाने वाली जानकारी साझा करने का दोषी ठहराया गया।

गलती स्वीकारने पर मिली राहत, फिर भी 5 साल की जेल-

इजरायली सेना के अनुसार, आरोपी सैनिक ने दबाव महसूस होने पर अपनी यूनिट के एक सदस्य को विदेशी एजेंट से संपर्क की जानकारी दी थी। इसके अगले ही दिन शिन बेट ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सैन्य अभियोजकों ने अदालत से सात साल की जेल और अतिरिक्त सजा की मांग की थी, लेकिन अदालत ने माना कि सैनिक ने अपनी सैन्य भूमिका से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की थी और उसने स्वयं ईरानी एजेंट से संपर्क तोड़कर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने उसे पांच साल की जेल, 1,000 एनआईएस का जुर्माना, निलंबित सजा और आईडीएफ में सबसे निचले रैंक ‘प्राइवेट’ पर पदावनत करने का आदेश दिया

यह भी पढ़े- नोएडा की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, महिला समेत 2 की मौत, 50 परिवारों का रेस्क्यू

Written By – RASHMI SHARMA

नोएडा की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, महिला समेत 2 की मौत, 50 परिवारों का रेस्क्यू

 Noida Fire News:

Noida Fire News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सेक्टर-66 स्थित ममूरा इलाके की एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 26 वर्षीय महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में रहने वाले करीब 50 परिवार अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Noida Fire News: दमकल विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, कई लोगों को खिड़कियों से निकाला-

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। बचाव कार्य के लिए सात फायर टेंडर, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और विशेष रेस्क्यू वाहन लगाए गए। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों को सामने की इमारत से सीढ़ियां लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ लोगों को खिड़कियों के रास्ते भी रेस्क्यू किया गया। आग पर काबू पाने के साथ-साथ दमकल कर्मियों ने पूरे भवन को खाली कराया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Noida Fire News: धुएं से बिगड़ी हालत, दो लोगों की मौत और दो अस्पताल में भर्ती-

गौतम बुद्ध नगर के जॉइंट कमिश्नर राजीव नारायण ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई की। हादसे में 26 वर्षीय महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं, धुएं और आग की चपेट में आने से झुलसे दो अन्य लोगों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग से ऊपर फैला धुआं-

अधिकारियों के अनुसार जिस इमारत में आग लगी वह जी प्लस चार (G+4) संरचना थी। इमारत में बेसमेंट नहीं था, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनाई गई थी। आग लगने के बाद पार्किंग से निकला घना धुआं तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गया, जिससे लोग अपने फ्लैटों में फंस गए। हर मंजिल पर लगभग पांच परिवार रहते थे और कुल मिलाकर करीब 50 परिवार इस इमारत में निवास कर रहे थे। दमकल विभाग ने समय रहते सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 ई-व्हीकल चार्जिंग के दौरान हादसे की आशंका, एफआईआर दर्ज-

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग संभवतः एक इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करते समय लगी। अधिकारियों के मुताबिक चार्जिंग के दौरान निकली चिंगारी ने पहले वाहन को अपनी चपेट में लिया और बाद में आग पास में खड़ी पेट्रोल से चलने वाली गाड़ियों तक फैल गई। देखते ही देखते पूरी पार्किंग आग की लपटों में घिर गई और धुआं पूरे भवन में फैल गया। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत फेज-3 थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इमारत के मालिक और लीजहोल्डर को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़े- बलूचिस्तान में चीन के प्रोजेक्ट्स पर संकट! पाकिस्तान को अल्टीमेटम, हालात नहीं सुधरे तो बंद होंगे अरबों डॉलर के निवेश

Written By – RASHMI SHARMA

बलूचिस्तान में चीन के प्रोजेक्ट्स पर संकट! पाकिस्तान को अल्टीमेटम, हालात नहीं सुधरे तो बंद होंगे अरबों डॉलर के निवेश

Balochistan News:

Balochistan News: बलूचिस्तान में बिगड़ते सुरक्षा हालात को लेकर चीन ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। बलूच विद्रोहियों की लगातार नाकाबंदी और हमलों के कारण चीनी निवेश वाली कई बड़ी परियोजनाओं पर संकट गहरा गया है। चीन ने साफ कहा है कि यदि जल्द हालात सामान्य नहीं हुए, तो उसे अपने कई प्रोजेक्ट्स का … Read more

संजय राउत का शिंदे पर बड़ा हमला, बोले- ‘चोरी की संपत्ति’ की मंजूरी लेने दिल्ली गए हैं

Maharashtra News:

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोलते हुए उनके दिल्ली दौरे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। राउत ने आरोप लगाया कि शिंदे “चोरी की संपत्ति” लेकर दिल्ली गए हैं और उसे मंजूरी दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) के छह लोकसभा सांसद शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं, जिससे महाराष्ट्र की सियासत और गर्मा गई है।

Maharashtra News: अमित शाह से मुलाकात पर साधा निशाना-

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि क्या देश में अब भी कानून का शासन बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे दिल्ली की सड़कों पर “चोरी की संपत्ति” लेकर घूम रहे हैं और उसी को देश के गृह मंत्री के सामने मंजूरी के लिए पेश कर रहे हैं। राउत ने कहा कि यदि ऐसी गतिविधियों को संरक्षण मिलता है तो यह कानून के राज पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने शिंदे गुट को “चोरी का बंडल” बताते हुए भाजपा पर भी अप्रत्यक्ष निशाना साधा।

Maharashtra News: छह सांसदों के जाने से बढ़ी राजनीतिक तल्खी-

राउत का यह हमला ऐसे समय सामने आया है जब 6 जुलाई को शिवसेना (यूबीटी) के छह लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए। इनमें संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, ओमप्रकाश निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख और नागेश पाटिल अष्टिकर शामिल हैं। इस दलबदल के बाद लोकसभा में उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों की संख्या घटकर तीन रह गई है। इसे 2022 की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के लिए दूसरा बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

राम मंदिर चंदे और ‘राम रक्षा’ पर भाजपा को घेरा-

भाजपा द्वारा उद्धव ठाकरे से ‘राम रक्षा’ का पाठ करने की मांग पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने कहा कि पहले भाजपा यह बताए कि क्या उसे स्वयं ‘राम रक्षा’ का पाठ आता है। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि असली सवाल दान राशि को लेकर उठ रहे हैं, लेकिन ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक मुद्दे उछाले जा रहे हैं। राउत ने आरोप लगाया कि भगवान राम को भी राजनीतिक विवादों में घसीटा जा रहा है।

 एमवीए में फूट की खबरों को बताया अफवाह, सोनम वांगचुक पर जताई चिंता-

संजय राउत ने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में टूट और शरद पवार गुट द्वारा परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की खबरों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि सुप्रिया सुले से उनकी बातचीत हुई है और ऐसी सभी खबरें केवल अफवाह हैं। राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि जयंत पाटिल की मुख्यमंत्री से मुलाकात किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के एक स्थानीय मुद्दे को लेकर हुई थी। इसके अलावा उन्होंने अनशन पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में गंभीरता से हस्तक्षेप करने की अपील की

यह भी पढ़े- HMDA चीफ इंजीनियर पर ACB का शिकंजा, 9.24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा

Written By- RASHMI SHARMA 

राजस्थान में अनोखा IPS ट्रांसफर: गर्भवती IPS पीडी नित्या की जगह पति पंकज यादव बने जोधपुर ग्रामीण SP

IPS PD Nitya:

IPS PD Nitya: राजस्थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादलों के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया है। गर्भवती IPS अधिकारी पीडी नित्या का जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) पद से तबादला कर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जोधपुर का एसपी बनाया गया है। वहीं उनकी जगह उनके पति और 2022 बैच के … Read more