Home » मनोरंजन » ‘लॉक अप 2’ में डबल एलिमिनेशन से मचा हड़कंप, लेकिन आखिरी पल के ट्विस्ट ने बदल दिया पूरा खेल

‘लॉक अप 2’ में डबल एलिमिनेशन से मचा हड़कंप, लेकिन आखिरी पल के ट्विस्ट ने बदल दिया पूरा खेल

लॉक अप 2

Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के हालिया ‘जजमेंट डे’ एपिसोड में दर्शकों को बड़ा झटका लगा। कंट्रोलर्स की वोटिंग के आधार पर आकांक्षा चौधरी और माधुरी जैन को शो से बाहर कर दिया गया। हालांकि, एलिमिनेशन के बाद आए एक भावुक ट्विस्ट ने पूरा खेल ही बदल दिया।

एविक्शन की प्रक्रिया

एविक्शन की प्रक्रिया तब शुरू हुई, जब कंट्रोलर्स ने अपने-अपने डिपेंडेंट्स को सुरक्षित कर लिया। इसके बाद होस्ट रितेश देशमुख ने बताया कि बिना कंट्रोलर वाले तीन कंटेस्टेंट योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी और माधुरी जैन अब एलिमिनेशन की रेस में हैं और उन्हें खुद को बचाने का आखिरी मौका मिलेगा।

माधुरी ने अपील करने से किया इनकार

वोटिंग शुरू होने से पहले रितेश ने तीनों से अपने पक्ष में अपील करने को कहा। लेकिन माधुरी जैन ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से पता है कि कोई भी उन्हें नहीं बचाएगा। इस पर श्रेया कालरा ने उन्हें अपने लिए खड़े होने की सलाह दी, जबकि रितेश ने भी कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे उन्होंने पहले ही घर जाने का मन बना लिया हो। हालांकि, माधुरी ने साफ किया कि वह शो छोड़ना नहीं चाहतीं, लेकिन अगर बाकी लोगों को लगता है कि वह डिजर्व करती हैं, तो उन्हें खुद बचाना चाहिए।

योगेश और आकांक्षा ने रखी अपनी बात

वहीं, योगेश रावत ने कहा कि वह हर दिन इस गेम को और ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं और अगर उनके रहने से शो दिलचस्प बनता है, तो उन्हें बचाया जाना चाहिए। दूसरी ओर, आकांक्षा चौधरी ने कहा कि उन्होंने हमेशा सामने से गेम खेला है, अपने रिश्ते और दुश्मनी दोनों खुलकर निभाई हैं, इसलिए वह शो में बने रहने की हकदार हैं।

कंट्रोलर्स की वोटिंग में हुआ फैसला

इसके बाद कंट्रोलर्स ने सीक्रेट बैलट के जरिए उन दो कंटेस्टेंट्स के नाम लिखे, जिन्हें वे शो से बाहर करना चाहते थे। पामेला और शिल्पा शिंदे ने आकांक्षा और माधुरी के खिलाफ वोट दिया। धीरज धूपर ने योगेश और माधुरी का नाम लिखा, जबकि वरुण लैला ने आकांक्षा और माधुरी को चुना। आखिरी वोट श्रेया कालरा का था और उन्होंने भी आकांक्षा व माधुरी के खिलाफ मतदान किया। श्रेया ने आकांक्षा के व्यवहार को असम्मानजनक बताया, जबकि माधुरी पर भावनात्मक दबाव बनाने का आरोप लगाया।

डबल एलिमिनेशन के बाद आया बड़ा ट्विस्ट

बहुमत के आधार पर आकांक्षा चौधरी और माधुरी जैन को शो से बाहर कर दिया गया। दोनों अपने एलिमिनेशन के दौरान काफी भावुक नजर आईं।हालांकि, इसके बाद शो में बड़ा ट्विस्ट आया। दोनों को यह फैसला लेने का मौका दिया गया कि उनमें से कौन गेम में आगे रहेगा। ऐसे में माधुरी जैन ने निस्वार्थ फैसला लेते हुए अपनी जगह आकांक्षा चौधरी को आगे बढ़ाने का विकल्प चुना और खुद एलिमिनेशन स्वीकार कर लिया। इस भावुक पल ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी भावुक कर दिया।

एक दिन पहले भी हुए थे चौंकाने वाले खुलासे

इससे एक दिन पहले भी शो काफी चर्चा में रहा था। कंटेस्टेंट्स ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। आकांक्षा चमोला ने बताया था कि शादी से पहले वह बाइसेक्शुअल थीं, लेकिन शादी के बाद खुद को एसेक्शुअल महसूस करती हैं। वहीं, सूफी ने खुलासा किया था कि 16 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

Written by-Kanishka

यह भी पढ़े…थाईलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए राहत, वीजा-फ्री एंट्री जारी, लेकिन अब लागू होगी ये शर्त.