Home » मनोरंजन » खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की शाही शादी, गोवा से सामने आईं खूबसूरत इनसाइड तस्वीरें

खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की शाही शादी, गोवा से सामने आईं खूबसूरत इनसाइड तस्वीरें

गोवा में हुई अवंतिका सुंदर की ग्रैंड वेडिंग

Avantika Sundar: मशहूर अभिनेत्री और राजनेता खुशबू सुंदर और फिल्म निर्माता सुंदर सी के घर खुशियों का माहौल है। उनकी बड़ी बेटी अवंतिका सुंदर ने हाल ही में श्रवण श्रीनिवासन के साथ शादी कर ली है। यह भव्य शादी गोवा के एक शानदार लग्जरी रिसॉर्ट में हुई, जहां साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। शादी की कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस भी नवविवाहित जोड़े को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शादी की तस्वीरें

इंस्टाग्राम पर ‘वेडिंगसूत्र’ द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में शादी की भव्यता साफ नजर आ रही है। गोवा के मशहूर लग्जरी रिसॉर्ट ‘अलीला दिवा’ में आयोजित इस शादी को ‘स्पाइज वेडिंग्स एंड इवेंट्स’ ने बेहद खूबसूरती से सजाया था। शादी की पूरी थीम अवंतिका की तमिल विरासत को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी।

Avantika Sundar: गोवा में हुई अवंतिका सुंदर की ग्रैंड वेडिंग
गोवा में हुई अवंतिका सुंदर की ग्रैंड वेडिंग
पारंपरिक तमिल संस्कृति की दिखी झलक

शादी के वेन्यू को मोगरे के फूलों, ताजे केले के पत्तों, स्थानीय फूलों और पारंपरिक पीतल की सजावटी कलाकृतियों से सजाया गया था। हर कोने में तमिल संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिसे आधुनिक अंदाज के साथ पेश किया गया। लोगों को यह सादगी भरा लेकिन बेहद खूबसूरत और पारंपरिक डेकोरेशन काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है।

त्रिशा और तमन्ना बनीं ब्राइड्समेड्स

शादी की इनसाइड तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा दुल्हन अवंतिका सुंदर और उनकी ब्राइड्समेड्स की हो रही है। इस खास मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियां त्रिशा कृष्णन और तमन्ना भाटिया दुल्हन के साथ नजर आईं। दोनों अभिनेत्रियों की अवंतिका के साथ मुस्कुराती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। उनके साथ अन्य सहेलियां भी शादी के खास पलों का आनंद लेते और तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दीं।

गोवा में हुई अवंतिका सुंदर की ग्रैंड वेडिंग
गोवा में हुई अवंतिका सुंदर की ग्रैंड वेडिंग
कई बड़े सितारों ने की शादी में शिरकत

अवंतिका और श्रवण की शादी में मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। मेहमानों में तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी, नागार्जुन, डग्गुबाती वेंकटेश, अमला अकिनेनी, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे बड़े नाम मौजूद रहे। खुशबू सुंदर के फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं, इसलिए उनकी बेटी की शादी में कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आए। फैंस के लिए भी इन सभी सितारों को एक ही समारोह में देखना खास रहा।

शादी की तैयारियों को लेकर क्या बोली थीं खुशबू?

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में खुशबू सुंदर ने बताया था कि बेटी की शादी की तैयारियां काफी व्यस्त और खास रही थीं। उन्होंने कहा था कि जहां अवंतिका अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त थीं, वहीं सुंदर सी फिल्मों की शूटिंग और शादी की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बना रहे थे। इसी दौरान उनकी छोटी बेटी आनंदिता सुंदर ने प्रोडक्शन से जुड़ी लगभग सभी जिम्मेदारियां संभाली थीं।

गोवा में हुई अवंतिका सुंदर की ग्रैंड वेडिंग
गोवा में हुई अवंतिका सुंदर की ग्रैंड वेडिंग
अभिनय और प्रोडक्शन में आगे बढ़ रहीं दोनों बेटियां

शादी के बाद अवंतिका सुंदर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के साथ-साथ अपने अभिनय करियर पर भी ध्यान दे रही हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने कुछ नए प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं। वहीं, उनकी छोटी बहन आनंदिता सुंदर कैमरे के पीछे बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर काम कर रही हैं और बड़ी फिल्मों में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

ये भी पढ़ें…दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा को रिटायरमेंट से पहले हटाया गया, अब अनुराग कुमार को मिली जिम्मेदारी