Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान में फिर गूंजे धमाके! अमेरिकी सेना ने लगातार सातवीं रात किए हवाई हमले

ईरान में फिर गूंजे धमाके! अमेरिकी सेना ने लगातार सातवीं रात किए हवाई हमले

US-IRAN WAR: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात ईरान के कई प्रांतों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसी बीच यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने घोषणा की कि उसने ईरान के खिलाफ हमलों का नया दौर शुरू कर दिया है। यह लगातार सातवीं रात है जब अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

कई प्रांतों में धमाकों की खबर

ईरानी मीडिया के अनुसार बुशहर, होर्मोजगान, सिरिक, केशम और यज्द प्रांत में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, इन हमलों में हुए नुकसान या हताहतों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

US-IRAN WAR: सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमला

यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने तटीय निगरानी केंद्रों, एयर डिफेंस सिस्टम, सैन्य लॉजिस्टिक्स ठिकानों और समुद्री सैन्य परिसंपत्तियों पर सटीक हमले किए। इस अभियान में लड़ाकू विमान, ड्रोन और युद्धपोत शामिल रहे। अमेरिका ने दावा किया कि ओमान की खाड़ी स्थित चाह बहार के शाहिद कलंतरी पोर्ट पर मौजूद निगरानी टावर को भी निशाना बनाया गया। उसके अनुसार, इस टावर का इस्तेमाल ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों की निगरानी के लिए करती थी।

ईरान का जवाबी दावा

वहीं, आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने बहरीन में अमेरिकी ड्रोन डिपो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। ईरान ने यह भी कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने दक्षिण-पश्चिमी खुजस्तान प्रांत में एक अमेरिकी आरक्यू-11 रेवेन ड्रोन को मार गिराया है। दोनों देशों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन लगातार जारी हमलों ने पश्चिम एशिया में तनाव को और गहरा कर दिया है।

ये भी पढ़े… सोनम वांगचुक पर गरमाई राजनीति, विपक्ष ने किया का हंगामा; सरकार पर तानाशाही के आरोप