AIBE 21 Result 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) 2026 का रिजल्ट जारी कर सकती है। जिन उम्मीदवारों ने 7 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
AIBE 21 Result 2026: इन 5 आसान स्टेप्स में चेक करें AIBE 21 Result 2026-
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
होमपेज पर AIBE 21 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
AIBE 21 Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं-
AIBE 21 परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
सफल उम्मीदवारों को मिलेगा CoP सर्टिफिकेट-
परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को Certificate of Practice (CoP) प्रदान किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट मिलने के बाद उम्मीदवार भारत में विधि व्यवसाय (वकालत) करने के पात्र होंगे।
रिजल्ट में इन जानकारियों की जरूर करें जांच-
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, पास/फेल स्टेटस और अन्य व्यक्तिगत विवरण ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। साथ ही, रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
यह भी पढ़े- सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर अमित शाह का फोकस, तीन दिन बंगाल दौरे पर








